यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर दिखा रफ़्तार का कहर, कंटेनर से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले
यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर दिखा रफ़्तार का कहर, कंटेनर से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार कंटेनर में जा घुसी। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोग जिन्दा जल गए। भिड़ंत के बाद कंटेनर में भी आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के लगभग 4.30 बजे हुआ। कार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही था।

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के करीब ही आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। एक्सप्रेसवे के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगाें की जान निकल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया था। पीछे से आ रही कार तेज गति में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक में घुस गई थी। हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने की वजह से उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल पाए।

कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगते कार आग का गोला बन गई, वहां मौजूद लोग भी उन्हें बचाने में बेबस थे। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष लग रहे हैं। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी नंबर लखनऊ जिले का है। यह उन्नाव में पंजीकृत है। इसी के जरिये शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने बुलाई अहम् बैठक

ब्राउज़िंग इतिहास क्रेडिट स्कोर, आईएमएफ निर्धारित करने के लिए किया जाएगा इस्तेमाल

ब्रिटेन में नए कोविड -19 तनाव के बीच सेंसेक्स में आई बुरी तरह गिरावट
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -