'ईसाई धर्म अपनाने के बाद हिन्दू होने का दावा नहीं कर सकते..', CPM विधायक ए राजा की सदस्यता रद्द
'ईसाई धर्म अपनाने के बाद हिन्दू होने का दावा नहीं कर सकते..', CPM विधायक ए राजा की सदस्यता रद्द
Share:

कोच्ची: केरल उच्च न्यायालय ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू से ईसाई बनने वाले वामपंथी MLA ए राजा की सदस्यता समाप्त कर दी है। ए राजा CPI(M) के टिकट पर अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट से निर्वाचित हुए थे। केरल उच्च न्यायालय ने उनकी विधायकी रद्द करते हुए कहा कि ईसाई बनने के बाद कोई भी व्यक्ति हिंदू होने का दावा नहीं कर सकता है।

दरअसल, कांग्रेस नेता डी कुमार ने याचिका दाखिल करते हुए उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि ईसाई बनने के बाद ए राजा ने फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा था। इस याचिका पर सोमवार (20 मार्च) को सुनवाई करते हुए केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी सोमराजन ने कहा है कि केरल की देवीकुलम सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। चूँकि नामांकन भरने से पहले ए राजा ईसाई धर्म अपना चुके थे। इसलिए ए राजा अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते थे।

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि ईसाई धर्म स्वीकार करने के बाद ए राजा हिंदू धर्म से संबंधित होने का दावा नहीं कर सकते। इस आधार पर चुनाव अधिकारी को भी उनका नामांकन रद्द कर देना चाहिए था। कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून, 98 की धारा 1951 के तहत ए राजा का निर्वाचन अमान्य घोषित कर दिया। 

बता दें कि, वर्ष 2021 में केरल में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में देवीकुलम विधानसभा सीट से CPM ने ए राजा और कांग्रेस ने डी कुमार को टिकट दिया था। नामांकन दाखिल करने के दौरान डी कुमार ने चुनाव अधिकारी के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि ए राजा ईसाई हैं, इसलिए वह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। हालाँकि, उस समय निर्वाचन अधिकारी ने उनकी दलील ठुकरा दी थी।

इसके बाद डी कुमार ने केरल उच्च न्ययालया का दरवाजा खटखटाया था। वहाँ भी उन्होंने ए राजा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल खड़े किए थे। ए राजा की शादी की तस्वीर, CSI चर्च के पारिवारिक रजिस्टर के रिकॉर्ड, चर्च में हुए बपतिस्मा के रजिस्टर के रिकॉर्ड को सबूत के रूप में हाई कोर्ट में पेश किए गए। डी कुमार ने कोर्ट में बताया कि ए राजा की पत्नी भी ईसाई हैं। उनकी शादी एक चर्च में हुई थी। तमाम सबूतों और दलीलों को सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने ए राजा का निर्वाचन निरस्त कर दिया। वर्ष 2021 में हुए केरल विधानसभा चुनाव में देवीकुलम सीट से CPM उम्मीदवार रहे ए राजा ने कांग्रेस उम्मीदवार डी कुमार को 7847 वोटों से मात दी थी।

'हिंदी को एकदम खत्म कर दीजिएगा?', अंग्रेजी देख भड़के CM नीतीश

हमारी सरकार बनी तो हर ग्रेजुएट को 3000 देंगे, SC-ST आरक्षण भी बढ़ाएंगे- कर्नाटक में राहुल गांधी का ऐलान

'19 नए जिले बनाए, लेकिन भिवाड़ी को छोड़ दिया..', अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -