'भारत जब अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक यह एक विकसित देश होगा',  वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी
'भारत जब अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक यह एक विकसित देश होगा', वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में सम्मिलित होने आए तमाम देशों का धन्यवाद किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमने लक्ष्य रखा है कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मानएगा तब तक यह विकासशील नहीं बल्कि एक विकसित देश होगा। उन्होंने कहा कि आज इसलिए ये 25 वर्षों का कार्यकाल भारत का अमृत काल है। ये नए सपने नए संकल्प एवं नित्य नूतन सिद्धियों का काल है। इस अमृत काल में ये पहली बार वाइब्रेंट गुजरात समिट। इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है। इस समिट में आए 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत की इस विकास यात्रा के अहम सहयोगी हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से कुछ वक़्त पहले भारत विश्व की पांचवें नवंबर की अर्थव्यवस्था थी मगर आगामी दिनों में अब भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था हो जाएगी। और ये मोदी की गारंटी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दोस्तों, UAE के राष्ट्रपति बिन जैद का इस आयोजन में सम्मिलित होना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। वाइब्रेंट गुजरात के इस समिट में उनका यहां चीफ गेस्ट के तौर पर होना है भारत एवं UAE के दिनों दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। भारत का लेकर उनका विश्वास एवं उनका सहयोग बहुत ही गर्मजोशी से भरा हुआ है। वाइब्रेंट समिट अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गई है। इस समिट में भी भारत औऱ UAE ने फूड पार्क के लिए, रिन्यूलेबल रीसोर्स के लिए कई समझौते किए हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारी जी 20 प्रेसिंडेंसी में अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्यता प्राप्त हुई है। प्रेसीडेंट यूसी के इस यात्रा से भारत एवं अफ्रीका की घनिष्ठा और बढ़ी है। चेक रिपब्लिक लंबे वक़्त से वाइब्रेंट समिट से जुड़ा हुआ है। भारत एवं चेक के बीच ऑटोमोबाइल, मैन्यूफेंक्चरिंग सेक्टर और अन्य सेक्टर में निरंतर सहयोग बढ़ रहा है। आपकी इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार की थीम है गेटवे टू द फ्यूचर। 21वीं सदी की दुनिया का फ्युचर, हमारे साझा प्रयासों से ही बनेगा। भारत ने इसके लिए रोडमैप भी दिया है। भारत आईटी यूटी जैसे मल्टीनेशनल के साथ भागेदारी को और मजबूत कर रहा है। वन वर्ल्ड, वन फैमिली का सिद्धांत विश्व कल्याण के लिए अनिवार्य है। भारत आज विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया को विश्वास दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं। अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रयास, प्रतिबद्धिता एवं भारत का परीश्रम आज की दुनिया को अधिक सुरक्षित बना रहा है। 

'मुबारक हो लाला..', शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

एक बेहिजाबी हिन्दू को वहां जाने कैसे दिया ? स्मृति ईरानी के 'मदीना' दौरे पर भड़के इस्लामवादी, सऊदी अरब को कहा भला-बुरा

नया एयरपोर्ट, लड़ाकू विमानों की तैनाती..! मालदीव तो छोड़ो, लक्षद्वीप में अलग ही तैयारी कर रही है भारत सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -