एक प्लेट बिरयानी के लिए जला दी 42 बसें
एक प्लेट बिरयानी के लिए जला दी 42 बसें
Share:

बेंगलुरु ​: सोचिए यदि किसी को एक प्लेट बिरयानी चाहिए हो तो वह क्या करेगा। यदि उसे 42 बसों को जलाने के लिए कहा जाए तो क्या वह ऐसा करेगा। मगर कावेरी नदी के जल विवाद को लेकर उपजे हिंसक आंदोलन से तो यही बात सामने आई है। दरअसल बेंगलुरू में 12 सितंबर को आगजनी व तोड़फोड़ के मामले में पकड़ी र्ग 22 वर्षीय सी भाग्या ऐसी ही एक लड़की है जिसने एक प्लेट के लिए 42 बसों को जला दिया। जी हां, उसे सौ रूपए और एक प्लेट बिरयानी का आॅफर दिया गया था।

टाईम्स आॅफ इंडिया की खबर के अनुसार सी भाग्या ने कथित तौर पर 100 रूपए के लिए इन बसों को आग के हवाले कर दिया था। यह लड़की मजदूरी करती है और केपीएन गैरेज के पास ही रहती है। इसने इस गैरेज में खड़ी 42 बसों में आग लगा दी थी।

कोवेरी जल विवाद के मसले पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद को लेकर उपजी हिंसा में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 11 लोगों को पकड़ लिया था। इस वीडियो फुटेज में भी भाग्या नज़र आ रही है जो वाहनों पर डीजल डाल रही थी। अब पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

कावेरी का 50 फीसदी पानी बेंगलुरु में हो जाता है बर्बाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -