BJP को मिले चंदे में हुई बंपर बढ़ोतरी, सालभर में मिले 614 करोड़, कांग्रेस के खाते में आए 95 करोड़
BJP को मिले चंदे में हुई बंपर बढ़ोतरी, सालभर में मिले 614 करोड़, कांग्रेस के खाते में आए 95 करोड़
Share:

नई दिल्ली: Association for Democratic Reforms (ADR) की नई रिपोर्ट सामने आ गई है। उस रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा, कांग्रेस और कई दूसरी पार्टियों से तीन गुना अधिक चंदा पाती है। 2021-22 में भाजपा को 614 करोड़ का चंदा प्राप्त हुआ है, वहीं कांग्रेस को केवल 95 करोड़ ही मिल पाया। राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 780.774 रुपये डोनेशन के तौर पर मिले हैं। ये वो आंकड़ा है जो राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा जारी किया गया है।

वही इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल 614।63 करोड़ भाजपा को मिले हैं, कांग्रेस को 95।46 करोड़। बड़ी बात ये है कि कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम, NPEP और AITC को जितना चंदा मिला है, अकेली भाजपा को उससे तीन गुना अधिक डोनेशन दिया गया है। वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति बहुजन समाज पार्टी ने दावा किया है कि उसे एक बार फिर 20000 से अधिक रुपये का कोई दान नहीं मिला है। बीते 16 वर्षों से पार्टी द्वारा लगातार यहीं इनपुट शेयर किया जा रहा है। वैसे एडीआर की रिपोर्ट से ये आंकड़ा भी मिलता है कि सभी राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार जो डोनेशन मिला है, वो बीते वर्ष की तुलना में 31.50 प्रतिशत अधिक रहा है। यहां भी 28.71 प्रतिशत बढ़ोतरी तो भाजपा के डोनेशन में हुई है। 

एडीआर रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस को वैसे तो चंदा कम मिला है, मगर बीते वर्ष की तुलना में उसके डोनेशन में भी वृद्धि देखने को मिली है। बीते वर्ष कांग्रेस को 74.52 करोड़ का डोनेशन मिला था जो इस वर्ष बढ़कर 95.46 करोड़ हो गया। अब एडीआर की रिपोर्ट से भी ये भी पता चला है कि इस बार राष्ट्रीय पार्टियों को सबसे अधिक डोनेशन राजधानी दिल्ली से मिला है, तत्पश्चात, गुजरात और फिर तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र से चंदा मिला है। वहीं 625.88 करोड़ का डोनेशन बिजनेस कॉरपोरेट द्वारा दिया गया है, 153.33  करोड़ रुपये लोगों के माध्यम से मिले हैं। 

'कल पता चला कि बेटी की हत्या हो गई, साहिल को दी जाए सजा-ए-मौत', निक्की के पिता ने लगाई गुहार

PM मोदी कल करेंगे 'राष्ट्रीय आदि महोत्सव' का उद्घाटन, 28 राज्यों के 500 कलाकार लेंगे भाग

हनुमान आरती के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए लहूलुहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -