दबंगो ने 10 वर्षीय मासूम को जिंदा जलाया, हैरान कर देगी वजह
दबंगो ने 10 वर्षीय मासूम को जिंदा जलाया, हैरान कर देगी वजह
Share:

पटना: बिहार के हाजीपुर में हैवानियत की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के जश्न में डांस कर रही लड़कियों ने गांव के मनचले दबंगों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 वर्षीय मासूम लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। यह घटना बरांटी थाना इलाके के बहुआरा की है। दरअसल, बुधवार की रात राजापाकड़ के बहुआरा में एक शादी कार्यक्रम के लिए बारात निकल रही थी। दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी।

इसी के चलते गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुंच कर डांस करने का प्रयास करने लगे। लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी करने वाले लड़कों का विरोध किया तो पास के इलाके के मनचले लड़के वहां से चले गए। तत्पश्चात, जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात के लिए निकल गए, रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया तथा पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। चोटिल लड़की को हाजीपुर सदर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वही घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस चिकित्सालय पहुंची एवं दर्द से कराह रही पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया। आग से झुलसने वाली लड़की सिर्फ 10 वर्ष की है एवं छठी क्लास की छात्रा है। आग से बुरी तरह झुलस चुकी लड़की ने पुलिस को बताया कि बगल वाले टोले के भैय्या ने पीछे से पकड़ लिया एवं पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस पूरी घटना को लेकर महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि शादी कार्यक्रम में डांस करने को लेकर पास के मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। अपराधी युवकों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने आरभिंक तहकीकात में लड़कियों से मनचले लड़कों की डांस करने को लेकर झड़प की पुष्टि की है, साथ ही वारदात वाली जगह पर जले कपड़े एवं केरोसिन जैसी चीज भी मिली है। बता दें कि वारदात में शामिल अपराधी फरार हैं। 

दूसरों को थूका हुआ भोजन क्यों खिलाते हैं ये लोग ? ग़ाज़ियाबाद से तसीरुद्दीन गिरफ्तार, Video

कलंकित हुआ पवित्र रिश्ता! प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने की अपने ही 3 वर्षीय मासूम की हत्या

नालंदा: बेटे ने कर डाली पिता की हत्या, संपत्ति विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -