तैमूर के बर्थडे पर बूआ सोहा ने शेयर की अनसीन तस्वीर
तैमूर के बर्थडे पर बूआ सोहा ने शेयर की अनसीन तस्वीर
Share:

मूवी इंडस्ट्री के मोस्ट सेनसेशनल किड तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े शहजादे तैमूर 20 दिसंबर को पूरे 6 साल के पूरे हो चुके है। इस मौके पर उनके परिवार से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे है। इसी दौरान एक्ट्रेस और बूआ सोहा अली खान ने अपने भतीजे को एक अनसीन तस्वीर के साथ खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी। सोहा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भाई सैफ और भाभी करीना कपूर के साथ उनके लाडले तैमूर की एक फोटोज अनसीन फोटोज साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पटौदी फैमिली बेहद प्यारी दिख रही है। सैफ अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और करीना उसे प्यार से निहार रही हैं। इसके साथ सोहा ने लिखा- ''हैप्पी बर्थडे टिम टिम''

वहीं बेटी इनाया खेमू की तरफ से भाई तैमूर के लिए पोस्ट शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- ''हम केवल कुछ माह अलग हैं और कई बार ऐसा हुआ है जब गेंद आपके कब्जे में रही है और कई बार जब मेरा पलड़ा भी भारी ही दिखाई दे रहा है! मुझे आशा है कि हम हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे क्योंकि हम जीवन नामक इस पागल साहसिक कार्य के माध्यम से एक साथ चलते हैं- जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई। ढेर सारा प्यार- इन्नी। इस वीडियो में इनाया और तैमूर के बचपन के प्यारे पल कैद हैं, जो फैंस का खूब दिल जीत रहे हैं।''

खबरों का कहना है कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने 12 अक्टूबर, 2012 में एक दूजे संग शादी रचाई थी और शादी के 4 वर्ष बाद 20 दिसंबर, 2016 को बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया। तैमूर के उपरांत करीना ने 21 फरवरी, 2021 को छोटे शहजादे जेह अली खान को जन्म दिया। फैंस दोनों भाईयों की जोड़ी पर खूब प्यार भी लूटा रहे है।

रियलिटी शो में भिड़ी बॉलीवुड की ये दो मशहूर एक्ट्रेस, बोली- 'उनके पास है एक अमीर पति'

सुनील शेट्टी ने BSF के नायक भैरों सिंह राठौर को दी श्रद्धांजलि

'हमें US फिल्म सर्टिफिकेशन की जरुरत', 'पठान' विवाद पर बोलीं शबाना आजमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -