सुनील शेट्टी ने BSF के नायक भैरों सिंह राठौर को दी श्रद्धांजलि
सुनील शेट्टी ने BSF के नायक भैरों सिंह राठौर को दी श्रद्धांजलि
Share:

'ये धरती मेरी मां है।।।' बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी का बोला ये डायलॉग आपको तो याद ही होगा। इसी के साथ ही ये भी कि कैसे उनका किरदार पाकिस्तान के बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से आ रहे भारी आर्टिलरी फायर के बीच, कुरान को बचाने के लिए जलते हुए घर के अंदर चला जाता है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का ये किरदार भारत के रियल लाइफ वॉर हीरो, नायक (रिटायर्ड) भैरों सिंह राठौर पर आधारित था। हालाँकि BSF के जवान भैरों सिंह राठौर का बीते सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया।

रिहाना ने शेयर किया अपने बेटे का वीडियो, लेकिन फैंस है अब भी इस चीज के लिए बेताब

आपको बता दें कि साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता के लिए सेना मैडल पाने वाले भैरों सिंह राठौर 81 साल के थे। फिल्म 'बॉर्डर' में उनका किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर रियल लाइफ वॉर हीरो को श्रद्धांजलि दी। हाल ही में BSF ने अपने हीरो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 'DG BSF और सभी रैंक, 1971 युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई के हीरो, नायक (रिटायर्ड) भैरों सिंह राठौर, सेना मैडल, के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। BSF उनके निडर पराक्रम, साहस और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा को सलाम करता है। इस मुश्किल समय में प्रहरी परिवार उनके साथ खड़ा है।'

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने BSF की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पावर नायक भैरों सिंह जी। परिवार के लिए हार्दिक सांत्वना।' इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वर्गीय सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

'हमें US फिल्म सर्टिफिकेशन की जरुरत', 'पठान' विवाद पर बोलीं शबाना आजमी

इस एक्ट्रेस से बहुत प्यार करते थे सोहेल अली खान, आज पत्नी ने दे दिया है तलाक!

6 साल के हो गए तैमूर अली खान, जन्म देने के 8 घंटे बाद खूब रोईं थीं करीना!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -