दिल्ली में स्विट्ज़रलैंड की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार
दिल्ली में स्विट्ज़रलैंड की महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: स्विट्ज़रलैंड की एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। महिला का शव शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मिला था। महिला की पहचान लीना बर्जर के रूप में हुई है, शुक्रवार की सुबह एक सरकारी स्कूल के पास उनकी लाश मिली थी, जो काले कचरा निपटान प्लास्टिक बैग से आधी ढकी हुई थी। पुलिस ने मामले में गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की मुलाकात महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरप्रीत, जो अक्सर बर्जर से मिलने स्विट्जरलैंड जाता था, को संदेह था कि उसका (महिला का) किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत ने बर्जर की हत्या की योजना बनाई और उसे भारत आने के लिए कहा। गुरप्रीत के अनुरोध पर, बर्जर 11 अक्टूबर को भारत पहुंची।

पांच दिन बाद गुरप्रीत पीड़िता को एक कमरे में ले गया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसकी हत्या कर दी।  शुरुआत में, उसने बर्जर के शव को एक कार में रखा, जिसे उसने एक महिला की ID से खरीदा था। हालांकि, जब कार से दुर्गंध आने लगी तो उसने उसके शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से भाग गया। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन का पंजीकरण नंबर प्राप्त करने के बाद गुरप्रीत का पता लगाया। पुलिस ने गुरप्रीत के घर से 2.25 करोड़ रुपये भी बरामद किए।

किसके लिए फर्जी वोटर ID बनाते थे कांग्रेस मंत्री बिरथी सुरेश के करीबी मौनेश ? क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, चुनावों से भी जुड़ रहे तार !

RSS पदाधिकारी श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित संगठन PFI का नेता शिहाब गिरफ्तार

दुर्गा पंडाल जा रहे BJP नेता की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या, मची सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -