दुर्गा पंडाल जा रहे BJP नेता की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या, मची सनसनी
दुर्गा पंडाल जा रहे BJP नेता की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या, मची सनसनी
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नवंबर महीने में मतदान होना है। ऐसे में पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मोहला-मानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी नेता का गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया है। इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम बिरजू ताराम है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, घटना जिले के औंधी थाना से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र क्षेत्र के सरखेड़ा गांव की है। भारतीय जनता पार्टी नेता बिरजू ताराम शुक्रवार शाम घर से खाना खाकर दुर्गा पंडाल जाने के लिए अपने घर से मोटरसाइकिल से निकला था। शाम लगभग साढ़े सात से 8 बजे के बीच बिरजू ताराम का गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 

भारतीय जनता पार्टी नेता की हत्या की खबर प्राप्त होते ही औंधी थाना टीआई देवेंद्र कुमार दर्रो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है। सामने आया है कि भारतीय जनता पार्टी नेता बिरजू ताराम काफी वक़्त से नक्सलियों के टारेगट पर थे। एक वर्ष पूर्व नक्सलियों ने क्षेत्र में बिरजू को जान से मारने का पर्चा फेंका था।  

भारत का गगनयान: ISRO ने किया पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1 Mission का सफल परिक्षण, देखें Video

भारत में पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक भुखमरी, ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट को लेकर स्मृति ईरानी पर भड़का विपक्ष

नवविवाहिता की हत्या कर गड्ढे में दफनाई लाश, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -