दुल्हन को विदा करा कर लाये घर , चंद घंटो बाद ही हो गई मौत
दुल्हन को विदा करा कर लाये घर , चंद घंटो बाद ही हो गई मौत
Share:

आगरा। शहर के एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब ससुराल पहुंची दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद परिवार सदमे में है। दूल्हे का कहना है कि सोचा नहीं था कि 24 घंटे का ही साथ रहेगा। फतेहपुर सीकरी के रहने वाले राजू की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज की रहने वाली सोनिया के साथ शादी हुई थी। शादी की रस्में धूमधाम से हुईं। 28 फरवरी को राजू अपनी दुल्हन को विदा करा कर लाया। 

मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि पिछले 5 महीने से सोनिया बीमार चल रही थी। डॉक्टर ने फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया था। पिछले साल अक्टूबर में सोनिया की मां का निधन हो गया था, माँ के निधन के बाद से सोनिया और ज्यादा बीमार हो गई थी। गुमसुम रहने लगी थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था। दूल्हा राजू अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर अपने घर में लेकर आया था। पूरे परिवार ने दुल्हन का फूलों से स्वागत किया था। सब बहुत खुश थे। ससुराल आने के कुछ घंटे बाद ही सोनिया की तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसे पहले डॉक्टर के पास ले गए। मगर, हालत ज्यादा खराब होने पर लड़की को इलाज के लिए भरतपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई।

दुल्हन की मौत के बाद परिवार में मातम सा छा गया है। बताया गया है कि दुल्हन पहले से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। लड़की पक्ष की ओर से इस संबंध में थाने में लिखित में दिया गया, और वर पक्ष का कहना है कि उन्होंने बहुत उम्मीद और खुशी के साथ शादी की थी। उनकी खुशियां कुछ घंटे भी नहीं टिकीं। उन्होंने सोचा नहीं था कि जिसको बैंड बाजे के साथ विदा कर लाए थे, उसे चंद घंटों बाद ही अंतिम विदाई देनी होगी।

मुख्यमंत्री योगी बड़ा बयान, कहा- "हमने ओडीओपी दिया आपने..."

Airtel यूजर्स को कंपनी ने दिया बड़ा झटका! उठाया बड़ा कदम

नवविवाहित ने 6 माह के बच्चे को कमरे में छोड़ कर की आत्महत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -