बहन के प्रेम विवाह से भड़का भाई, सरेआम बहनोई को उतारा मौत के घाट
बहन के प्रेम विवाह से भड़का भाई, सरेआम बहनोई को उतारा मौत के घाट
Share:

पटना: बिहार के पटना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ बहन की दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने अपने बहनोई का क़त्ल कर दिया। घटना मसौढ़ी पितमास रोड स्थित खरांट गांव के मोड़ के पास हुई। साले ने चलती गाड़ी में अपने बहनोई के सिर में दो गोली मार दी। तत्पश्चात, वहां से फरार हो गया। बहनोई अरुण कुमार (30) को जहानाबाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अरुण जहानाबाद के लालसेबिगहा गांव निवासी अर्जुन दास का पुत्र था। उसने भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैयाबाजार निवासी खुशी लाल सोनी की बेटी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। अरुण की 2021 में कोर्ट मैरिज हुई थी। इस शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं थे। मृतक के भाई प्रकाश के बयान पर मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अरुण के साले ऋत्विक, राहुल, ससुर खुशी लाल सोनी एवं सास को नामजद अपराधी बनाया गया है। अरुण वर्ष 2015-16 से 2018 तक सरैयाबाजार में एक NGO में काम करता था। इस के चलते 26 वर्षीय लड़की के साथ उसे प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, किन्तु लड़की के परिजन के विरोध की वजह से वे भागकर जहानाबाद के लालसेबिगहा गांव आ गए। 

लड़की के परिजन ने बेटी को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2021 में अरुण ने लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। मृतक के भाई प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष फरवरी महीने में लड़की को उसके मायके वाले अपने घर ले गए थे। हाल ही में पत्नी की विदाई कराने अरुण बिहटा चौक स्कार्पियो से गया। वहीं, बहन को लेकर ऋत्विक घर से बिहटा पहुंचा। बिहटा से जहानाबाद के घर जाने के लिए स्कार्पियो पर आगे बैठे अरुण को पीछे बैठे साला ने सिर में गोली मारकर क़त्ल कर दिया तथा फिर फरार हो गया।

शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, इन छात्र-छात्राओं को देंगे ई-स्कूटी

आज से शुरू हो रहे है 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' के पंजीयन, यहाँ जानिए विवरण

देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुरोला में लागू हुई धारा 144

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -