देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुरोला में लागू हुई धारा 144
देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुरोला में लागू हुई धारा 144
Share:

देहरादून: आज (15 जून 2023) उत्तराखंड के पुरोला में लव जिहाद के खिलाफ होने वाली महापंचायत अनिश्चित समय के लिए रद्द कर दी गई है। पुरोला में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। वहीं महापंचायत के आयोजक स्वामी दर्शन भारती को ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी दी गई है। वे देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक हैं। स्वामी दर्शन भारती ने महापंचायत रद्द होने की खबर दी है। इसमें बताया गया है कि पहले महापंचायत पुरोला नगर में करने का प्रस्ताव था। किन्तु प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात् पंचायत को शहर से बाहर करने की योजना बनाई गई। इसकी खबर प्राप्त होने के पश्चात् प्रशासन ने पूरे पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। प्रेसनोट में बताया गया है कि धारा 144 लागू करने के साथ प्रशासन ने महापंचायत से जुड़े लोगों को नजरबंद करना भी आरम्भ कर दिया। नजरबंद किए लोगों में स्वामी दर्शन भारती भी हैं। पत्र में महापंचायत को कुछ वक़्त के लिए रद्द किए जाने की जानकारी देते हुए बाद में फिर से इसका आयोजन करने की बात कही गई है।

वही इस महापंचायत का मकसद अलग उत्तराखंड प्रदेश बनाए जाने के चलते देखे गए सपनों को साकार करना बताया गया है। इस महापंचायत में रखी जाने वाली माँगों का भी एक अलग से पत्र है। इन माँगों में हिमाचल प्रदेश की भांति भू-कानून लागू करने, लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त नियम, चार धाम यात्रा में समुदाय विशेष के लोगों का पूर्ण प्रतिबंध, प्रदेश में पहचान छुपा कर काम करने पर प्रतिबंध, वक्फ बोर्ड खत्म करने या उसकी तरह सनातन बोर्ड गठित करने, बाहरी और विशेष समुदाय के लोगों को अपने घर पर रखने वालों द्वारा पूरी गारंटी लेने का शपथ-पत्र और अनैतिक कामों में सम्मिलित व्यक्तियों के पनाहगारों पर पुलिस की विशेष चौकसी की माँग सम्मिलित है।

देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती को सिर तन से जुदा की धमकी दी गई है। इस खत में NO महापंचायत पुरोला उत्तरकाशी लिखा गया है। इसके नीचे चेतावनी देते हुए किसी मुशर्रते इंकलाब ने लिखा है, “RSS/बीजेपी के भगवा आतंकवादी। यदि पहाड़ में हमारे किसी आदमी को नुकसान पहुँचाया तो पहाड़ी कुत्ते तो तुझे पहाड़ जाना होगा या तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा एवं गज़वा ए हिन्द का आरम्भ इंशाअल्लाह उत्तराखंड से होगा।” वही स्वामी दर्शन भारती को यह धमकी बुधवार (14 जून 2023) को पत्र भेज कर दी गई है। पोस्टर के आखिर में सिर कलम करने वाले को 5 करोड़ रुपए इनाम भी देने का ऐलान किया गया है। मीडिया से चर्चा करते हुए स्वामी दर्शन भारती ने बताया कि धमकी के ये पत्र पत्थर में लपेट कर उनके घर में फेंके गए थे। उन्होंने कहा कि इसकी खबर पुलिस को दी गई है। बकौल स्वामी दर्शन भारती उनके घर पर अभी भी फ़ोर्स तैनात है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड प्रशासन ने पुरोला में धारा 144 लागू करने के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। फिलहाल बाजार में दुकानें बंद हैं। पुलिस द्वारा पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया गया है।

दो कारों के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा एक की मौत, 8 घायल

PM मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी, गृह मंत्री बोले- 'कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है'

'मोदी जी के पिताजी भी आए तो...', कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, CM शिवराज बोले- 'जवाब जनता देगी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -