जीजा के साथ मिलकर भाई ने की अपनी ही बहन की हत्या, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
जीजा के साथ मिलकर भाई ने की अपनी ही बहन की हत्या, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके पश्चात् एक्सीडेंट बताकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती भी करा दिया। उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहकीकात के पश्चात् पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई एवं जीजा को हिरासत में ले लिया है।

मामला सोहागी थाना इलाके का है। गंभीर हालत में एक महिला को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के चलते महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात् फोरेंसिक टीम ने मारपीट से मौत होने का खुलासा किया। तत्पश्चात, पुलिस ने तहकीकात आरम्भ की तथा चौकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, महिला की भाई और जीजा ने पिटाई की इसके बाद मनगढ़ंत कहानी बनाकर एक्सीडेंट का रूप दे दिया। जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके। दरअसल, मृतक सुनीता नशे की आदी थी। इस बात पर पति से अक्सर झगड़ा होता था। वो पति से झगड़ा कर मायके चली गई तथा  वहां से बहन के घर सोहागी चली गई। रात में जीजा अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था, जिसमें सुनीता भी सम्मिलित हो गई। इस बात पर दोनों बहनों के बीच झगड़ा हो गया। नाराज होकर सुनीता बहन के घर से निकल गई।

तत्पश्चात, मार्ग में भाई, जीजा और रिश्तेदार ने मिलकर पिटाई कर दी। फिर गंभीर हालत में महिला को भाई और जीजा ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले में SP विवेक सिंह ने बताया की पुलिस ने मृतक के भाई लाला और जीजा पुरुषोत्तम को गिरफ्त में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि रिश्तेदार सुगून अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

इंस्टाग्राम पर साली का Liplock फोटो देख भड़का जीजा, उठा लिया ये खौफनाक कदम

सवा लाख लड्डुओं के भोग के साथ बाँधी गई 'बाबा महाकाल' को सबसे पहले राखी, उमड़ी भक्तों की भीड़

'कल संभव है कि शरिया लागू कर दी जाए', बिहार में छुट्टियां रद्द होने पर बोले गिरिराज सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -