ऐसा क्या हुआ कि फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?
ऐसा क्या हुआ कि फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?
Share:

किन्ही तकनीकी खराबी के चलते मुंबई से लन्दन जा रही एक फ्लाइट में अचानक धुंआ भर जाने के कारण उसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ गयी. जानकारी के मुताबिक फर्स्ट क्लास में कुछ गड़बड़ी हो गयी थी जिसकी वजह से फ्लाइट में धुंआ भर गया और प्लेन में बैठे यात्री घबरा गए. वहीं ब्रिटिश एयरवेज की इस फ्लाइट बीए 198 को की एमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी.

वहीं ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि - "यात्रियों को हुई देरी के लिए वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं और जल्द ही फ्लाइट को फिर लंदन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से यह धुंआ निकला था, जिसका सुधार कार्य किया जा रहा है।"

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट ने शाम को 5.14 को उड़ान भरी थी, जो कि अपने निर्धारित समय से तकरीबन 3 घंटे पहले ही लेट थी. इसे दोपहर 1.15 लन्दन के लिए उड़ान भरना था. वहीं इसकी इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों को काफी परेशानी हुई और उनका आक्रोश बढ़ गया जिस पर ब्रिटिश प्रवक्ता ने यात्रियों से माफ़ी मांगी.

जेट एयरवेज का मुनाफा घटा

जेट एयरवेज ने अंतरराष्ट्रीय टिकट किये सस्ते

जेट एयरवेज पर भड़के सनी लियोनी और डेनियल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -