इतनी खूबसूरत दिखीं प्रियंका कि नजरे ही नहीं हटा पाए पति निक
इतनी खूबसूरत दिखीं प्रियंका कि नजरे ही नहीं हटा पाए पति निक
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। प्रियंका ने पूरी दुनिया के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और आज उनके लाखो दीवाने हैं। वैसे प्रियंका पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकीं हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी के होश उड़ाए हैं। अब इन दिनों प्रियंका अपने पति के साथ रहती हैं और उनके साथ कई रोमांटिक फोटोज को शेयर करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इसी क्रम में एक बार फिर से उन्होंने अपना दमदार लुक दिखाया है। आप देख सकते हैं हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर नए अंदाज में फोटो शेयर की है। उनके इस अंदाज ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। जी दरअसल प्रियंका ने जो पिक्स शेयर की हैं, वो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि आज इस समारोह का आयोजन होना है जिसकी मेजवानी निक जोनस करने वाले हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने बोल्ड अंदाज की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमे दो फोटोज में अकेले नजर आ रही हैं, तो एक फोटो में वह निक के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में निक प्रियंका की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं फोटोज में प्रियंका स्किन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीँ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खोला हुआ है और इस दौरान वह बेहतरीन दिख रहीं हैं। वही एक अन्य तस्वीर में वह निक के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें निक ग्रीन कलर को कोट पैंट में दिख रहे है। आप देख सकते हैं इस फोटो में वह पत्नी की आंखों में खोए से नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही हैं। दोनों का लुक फैंस को मदहोश करने लगा है।

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए आज का पंचांग

सफलता के लिए जरुरी है ये खास मंत्र

अपनी राइटिंग स्किल से बना सकते है एक बेहतर करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -