दुल्हा मैथ्स के टेस्ट में फेल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
दुल्हा मैथ्स के टेस्ट में फेल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Share:

मैनपुरी : उतर प्रदेश हमेशा से सुर्खियों मे रहा है, कभी बुरे कामों के लिए तो कभी अच्छे कामों के लिए। यूपी में एक महिला ने दुल्हे को मैथ के टेस्ट में फेल होने पर भरी सभा में ठुकरा दिया। दरअसल कहानी तब शुरु हुई जब दुल्हा मंडप में मंत्रों का उच्चारण ठीक से नही कर पा रहा था। तभी दुल्हन ने उससे गणित के कुछ आसान से सवाल पूछे, पर दुल्हा उसका जवाब नही दे पाया। पिर दुल्हन ने भी बिना देर किए दुल्हे को रिजेक्ट कर दिया।

मैनपुरी के गुलियारपुर गांव में खुशबू नाम की एक युवती की शादी ओमवीर नाम के युवक के साथ हो रही थी। तभी ओमवीर के दोस्त ने खुशबू को मजाक-मजाक में कहा कि दुल्हा मंत्र नही बोल पा रहा फिर खुशबू ने तय किया कि वो ओमवीर का मैथ टेस्ट लेगी। खुशबू ने ओमवीर को पहले कुछ सिक्के गिनने को दिया। लेकिन दुल्हा 9 से ज्यादा सिक्के नही गिन पाया। यहाँ तक कि दुल्हा, दुल्हन का फोन नंबर भी ढंग से डायल नही कर पाया। हद तो तब हो गई जब वो 69 और 79 में अंतर भी नही बता पाया।

इसके बाद खुशबू ने डिसाइड किया कि वो मेंटली अनफिट लड़के से शादी नही करेगी। परिवार वालों के समझाने के बाद भी खुशबू नही मानी। अंततः मामला पंचायत के पास पहुंचा लेकिन इसके बावजूद भी खुशबू ने अपना फैसला नही बदला। बाद में खुशबू के इस फैसले से गांव वाले भी खुश हो गए। पिता को भी गलती का एहसास हुआ और उनहोने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होने गलत लड़के के साथ शादी तय कर दी।

उन्होने कहा कि जिसने रिश्ता करवाया था उसने कभी ओमवीर से मिलवाया ही नही। पर इस बात से दुल्हे को कोई फर्क नही पड़ता, उसने बुधवार को दूसरी लड़की से शादी कर ली। खुशबू खुद भी 8 वीं पास है और वो टीचर बनना चाहती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -