रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर, देखकर झूम उठेंगे फैंस
रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर, देखकर झूम उठेंगे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला पार्ट है जो कि 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। ट्रेलर में रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री के बीच ढेर सारा एक्शन एवं एडवेंचर भी देखने को मिला है। 

वही ब्रहास्त्र के ट्रेलर को रिलीज होते ही लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके अनुसार, ट्रेलर बहुत बेहतरीन है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर एक अग्नि अस्त्र बने हैं। ये कहानी है इन सारे अस्त्रों के देवता ब्रहास्त्र की। साथ ही कहानी है एक नौजवान शिवा की, जो इस बात से अनजान है कि वो ब्रहास्त्र की किस्मत का सिकंदर है।

ट्रेलर का आरम्भ अमिताभ बच्चन की आवाज से होता है। जो बताते हैं जल, वायु, अग्नि...  प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं। शिवा मतलब रणबीर कपूर, जो कि अपनी जिंदगी में बहुत एंजॉय कर रहा होता है। उसकी मुलाकात लेडीलव आलिया (ईशा) से होती है। ईशा से मिलते ही शिवा उसके प्यार में पड़ जाता है। शिवा को आग जलाती नहीं है। वो आग से नहीं डरता। आहिस्ता-आहिस्ता शिवा को अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है। फिर अस्त्रों की दुनिया में शिवा की एंट्री होती है। और आरम्भ होता है खेल... अमिताभ बच्चन गुरु बने हैं तो मौनी रॉय नकारात्मक किरदार में हैं। मौनी अंधेरे की रानी बनी हैं। नागार्जुन की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिली। 2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में VFX कमाल के हैं। रणबीर कपूर को शिवा के किरदार में देखना प्रशंसकों के लिए ट्रीट है। मौनी रॉय इंप्रेसिव लगी हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म के ट्रेलर को देख लगता है आप अलग ही दुनिया में आ गए हैं। एक ऐसी दुनिया जहां अंधेरे में कई राज दफन हैं। बेहतरीन एक्शन सीन्स और VFX आपको WOW फैक्टर देते हैं। ब्रह्मास्त्र अपने साथ Astraverse यूनिवर्स का आरम्भ कर रहा है।

सुशांत को याद कर रो पड़ी बहन, लिखा इमोशनल पोस्ट

पत्नी को अनोखे अंदाज में अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई

सिद्धांत कपूर की गिरफ्तारी से निराश शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे, झल्लाकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -