पत्नी को अनोखे अंदाज में अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई

पत्नी को अनोखे अंदाज में अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और लोकसभा सदस्य किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 70वां जन्मदिन मन रही है। जी हाँ और आज उनके इस खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर (Anupam Khe) ने एक खास मैसेज के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जी दरअसल अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘koo’ पर कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर की है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी लविंग वाइफ किरण खेर के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। इसी के साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी उस परेशानी के बारे में भी बताया है ,जिसका हल वो जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं।

जी दरअसल किरण खेर (Kirron Kher) को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनुपम खेर अपने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी किरण। ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां आपकी झोली में डाल दे। आपको एक लंबी आयु, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी मिले। आपकी जिंदगी यूं ही हमेशा हंसते हुए गुजरे। आप ईश्वर की बनाई सबसे खास इंसान हो।' इसी के साथ अनुपम खेर ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘कई सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करती आ रही हैं। ईश्वर करे जल्दी से जल्दी सिकंदर की शादी हो जाए। बस इतनी सी मेरी दुआ है।' अपने इस कैप्शन के साथ अनुपम ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

आप सभी को बता दें कि मशहूर अदाकारा किरण खेर ने फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक में अपनी अलग पहचान बनाई है। जी हाँ, 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मीं किरण खेर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जी दरअसल फिल्मी दुनिया में अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी बहुत क्यूट है। इन दिनों ने साल 1985 में शादी की थी और इन दोनों की ये दूसरी शादी थी।

सिद्धांत कपूर की गिरफ्तारी से निराश शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे, झल्लाकर कही ये बात

इस मशहूर फिल्ममेकर की माँ का निधन, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेटी संग वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौटीं अनुष्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -