Mardaani 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी ने मचाया धमाल, 6 दिनों में किया जबरदस्त कलेक्शन `
Mardaani 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी ने मचाया धमाल, 6 दिनों में किया जबरदस्त कलेक्शन `
Share:

नई दिल्ली: पहले सप्ताह में तो रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 का कलेक्शन ठीकठाक चल रहा है, लेकिन दूसरे सप्ताह में मर्दानी 2 के सामने दबंग 3 की महाचुनौती होगी। सलमान ख़ान की इस फ़िल्म के आने से बॉक्स ऑफ़िस पर बड़े उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका सबसे ज्यादा असर मर्दानी 2 पर ही पड़ेगा, जो पिछले सप्ताह ही रिलीज़ हुई है। आइए, जान लेते हैं कि रिलीज़ के 6 दिनों में मर्दानी ने कितनी कमाई  की है।

मर्दानी 2 ने बुधवार को 2.25 करोड़ करोड़ इकठ्ठा कर लिए। इसके साथ मर्दानी 2 का 6 दिनों की कमाई 25.90 करोड़ हो गई है। 13 दिसम्बर को आई मर्दानी 2 ने 3.80 करोड़ की शुरुआत ली थी, जबकि शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ कमाए। सोमवार को फ़िल्म ने 2.85 करोड़ और मंगलवार को 2.65 करोड़ की कमाई की थी। यदि फ़िल्म के रोजाना कलेक्शन देखे जाएं तो आंकड़ों में एक स्थिरता देखी जा सकती है, जो इसके सशक्त रहने का संकेत है। 

मर्दानी 2 को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। रानी फ़िल्म में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, टीवी अभिनेता विशाल जेठवा ने फ़िल्म में विलेन का किरदार निभाया है। मर्दानी 2 की कहानी यौन अपराधों के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है। 

Good Newwz का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज़, अक्षय और करीना में दिखी गज़ब की केमेस्ट्री

Street Dancer 3D Trailer Review: स्ट्रीट डांसर 3 डी में डांस के बीच दिखेगा घमासान मुकाबला

Panipat Box Office : उम्मीदों पर नहीं उतर पायी खरी 'पानीपत', जानिये 12 दिनों का कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -