Panipat Box Office : उम्मीदों पर नहीं उतर पायी खरी 'पानीपत', जानिये 12 दिनों का कलेक्शन
Panipat Box Office : उम्मीदों पर नहीं उतर पायी खरी 'पानीपत', जानिये 12 दिनों का कलेक्शन
Share:

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कृति सनोन की फ़िल्म पानीपत साल 2019 की बड़ी असफलताओं में दर्ज़ होने के कगार पर है। 6 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म 12 दिनों में 30 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है, हालाँकि इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो 75 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तक पानीपत ने 29.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 45 लाख जमा किये हैं। 

इस हिसाब से पानीपत के कलेक्शंस 40 लाख के आसपाल रहने का अनुमान है। फ़िल्म का यह दूसरा हफ़्ता चल रहे हैं। दूसरे हफ़्ते में देखें तो बीते शुक्रवार को पानीपत ने 69 लाख, शनिवार को 1.26 करोड़ और रविवार को 1.48 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे हफ़्ते में पानीपत की लम्बाई लगभग 12 मिनट कम करके रिलीज़ किया गया, लेकिन बात नहीं बन पायी है।  आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो मराठों और अफगानी आक्रमणकारियों के बीच हुई थी। फ़िल्म में अर्जुन कपूर ने मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया था, जबकि संजय दत्त अफगान सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के किरदार में थे। फ़िल्म में कृति सनोन ने पार्वतीबाई का रोल प्ले किया था। 

अब यदि इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो की बात की जाए तो यह फ़िल्म सोमवार तक 71.33 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।मिली हुई जानकारी के अनुसार यदि अनुमान लगाया जाये  की  फ़िल्म ने 1.50 करोड़ के आसपास जुटा लिये हैं। दूसरे वीकेंड के बाद फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी है, लेकिन 75 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। दूसरे वीकेंड में शुक्रवाक को पति पत्नी और वो ने 3.05 करोड़ जमा किये थे, फ़िलहाल शनिवार को 4.88 करोड़ और रविवार को 5.52 करोड़ मिले थे। सोमवार को फ़िल्म ने 1.91 करोड़ का कारोबार किया। पति पत्नी और वो मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से ही चल रही पानीपत, 11 दिन में कमाए इतने करोड़

Airtel Xstream Box : 1,750 रु के डिस्काउंट का लाभ उठाने का सुनहरा मौका, जानिए ऑफर

Jumanji Box Office : सोमवार को सिनेमाघरों में की ताबड़तोड़ कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -