बुरे फंसे बोनी कपूर...कार से जब्त की गई कई किलो चांदी
बुरे फंसे बोनी कपूर...कार से जब्त की गई कई किलो चांदी
Share:

कर्नाटक चुनाव के मध्य फिल्ममेकर बोनी कपूर कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह एक कार से 66 किलो के चांदी के बर्तन जब्त कर लिया। इन बर्तनों का मूल्य 39 लाख रुपये है। कहा जा रहा है कि यह कार बोनी कपूर की है। कर्नाटक के दावणगेरे के बाहरी इलाके में हेब्बालु टोल के पास चेक पोस्ट पर इन बर्तनों को जब्त भी कर लिया है।

खबरों का कहना है कि  चांदी के बर्तन को एक बीएमडब्ल्यू कार में बिना किसी प्रॉपर डॉक्यूमेंट्स के चेन्नई से मुंबई ले कर जा रहे थे। बर्तनों को पांच बॉक्स में रखा गया था। कार से चांदी का जो सामान जब्त कर लिया है, वह लगभग 66 किलो का है। इसमें चांदी की प्लेट्स, चम्मचें, बाउल्स, पानी के मग्गे और कई तरह की चीजें हैं। इन्हें कार के बूट स्पेस से जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारियों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रोका, जिसे हरि सिंह नाम का शख्स चला रहा था और उसके साथ सुल्तान खान नाम का शख्स भी मौजूद था। 

जांच के बीच पाया गया कि कार बोनी कपूर के स्वामित्व वाली बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रजिस्टर्ड है। वहीं कार्रवाई में हरि सिंह ने कबूला कि चांदी के बर्तन बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर के परिवार के बताए जा रहे है। संबंधित दस्तावेज पेश नहीं करने पर चुनाव अधिकारियों ने चांदी की वस्तुएं जब्त कर ली हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्यावे चांदी के बर्तन निर्माता बोनी कपूर के परिवार के हैं भी या नहीं।

प्रीति ज़िंटा के बचाव में उतरे बॉलीवुड के कलाकार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन तक ने बढ़ाया मदद का हाथ

ईस्टर पर सुखेश ने लिखा जैकलीन को प्यार भरा पत्र

VIDEO! मौनी रॉय के सामने अक्षय कुमार ने कर दी ऐसी हरकत, लोगों ने कर दिया ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -