'बंगाल में बम मिले, मणिपुर में फायरिंग और छत्तीसगढ़ में हुआ IED ब्लास्ट', लोकसभा चुनाव के चलते कई जगह हिंसा
'बंगाल में बम मिले, मणिपुर में फायरिंग और छत्तीसगढ़ में हुआ IED ब्लास्ट', लोकसभा चुनाव के चलते कई जगह हिंसा
Share:

कोलकाता: 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के चलते शुक्रवार (19 अप्रैल 2024) देश के अलग-अलग भागों में हिंसा की कई घटनाएँ सामने आ रही हैं। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ मणिपुर एवं छत्तीसगढ़ में भी हिंसा की खबर है। वहीं, बिहार के नवादा में बूथ संख्या 234 पर एक सिपाही की SLR रायफल एवं 20 गोलियाँ चोरी हो गईं। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मणिपुर के इनर लोकसभा सीट के अंतर्गत बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हुई, जिसमें 3 लोग चोटिल हुए हैं। 

वहीं, इम्फाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर है। प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों- इनर मणिपुर एवं आउटर मणिपुर सीट पर आज मतदान हो रहा है। अब आउटर सीट के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी मतदान होगा। मणिपुर में कुकी समुदाय के ग्रुप यंग कुकी ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने नारा लगाया कि ‘न्याय नहीं तो वोट भी नहीं‘। इस समूह से लगभग 1000 लोग जुड़े हुए हैं। ग्रुप की सदस्य हटजल हॉकिप कहती हैं, “यंग कुकी कोई ऑर्गेनाइजेशन नहीं है तथा न ही ये किसी से जुड़ा है। कुकी युवाओं के अधिकारों की बात करता है। हम मणिपुर में बने हालात के कारण इस चुनाव के खिलाफ हैं।”

वहीं, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। इससे 500 मीटर के फासले पर ही मतदान केंद्र है। चोटिल जवान को चिकित्सालय ले जाया गया है। उधर, भैरमगढ़ के चिहका गाँव में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट IED ब्लास्ट में चोटिल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के चांदमारी क्षेत्र में जमकर पथराव हुआ। इस के चलते कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बीजेपी के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट हुई है। भाजपा नेता के सिर में चोट आई है। कूचबिहार के ही दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर के बाहर बम बरामद हुआ है। प्रदेश के तूफानगंज एवं दिनहाटा ब्लॉक के भेटागुड़ी में भी झड़प की भी खबर है। राजाखोरा क्षेत्र में तनाव है।

दिनहाटा क्षेत्र में मिले बम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसे देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही कूचबिहार की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वहाँ मतदान वाले दिन माहौल ठीक नहीं है। जलपाईगुड़ी के डाबग्राम-फूलबाड़ी जैसे कुछ क्षेत्रों में कुछ राजनीतिक दलों के अस्थायी कार्यालयों में आग लगा दी गई है। लोग बोल रहे हैं कि यदि ऐसा हाल रहा तो कौन वोट देने आएगा। एक वीडियो में दो तरफ से पथराव होता नजर आ रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कूचबिहार के चांदमारी में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट भी हुई है जिसमें वो बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उनके सिर में गहरी चोट आई है। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वहीं, बारोकोडाली ग्राम पंचायत में भी हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी TMC के एक नेता पर हमला किया गया है। पार्टी के नेताओं ने इसको लेकर बीजेपी पर इल्जाम लगाया है। उनके बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रातः मतदान केंद्र 226 और 227 पर पहुँचने से पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा की।

'आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा', MP में PM मोदी का पाकिस्तान पर जोरदार हमला

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, बोले- 'जिस सीट से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं...'

शर्मनाक! डेढ़ साल तक पोती का बलात्कार करता रहा दादा, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़ गए होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -