'आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा', MP में PM मोदी का पाकिस्तान पर जोरदार हमला

'आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा', MP में PM मोदी का पाकिस्तान पर जोरदार हमला
Share:

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंक का सप्लायर देश आज आटे की सप्लाई के तरस रहा है। उन्होंने कहा कि इस वक़्त विश्व मे जंग का माहौल है। दुनिया में युद्ध के बादल छाए हुए हैं। हर जगह उथल पुथल मची हुई है। ऐसे में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में जंग का माहौल तो देश में मजबूत सरकार का होना आवश्यक है। ये चुनाव भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की जय जय कार हो रही है। आज देश में वो बीजेपी सरकार है, जो ना किसी से दबती है तथा न किसी के सामने झुकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत है। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। भारत के किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए हमने देशहित में निर्णय लिया। हमने करोड़ों परिवार को निशुल्क राशन की सुविधा दी। निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाई। आज वो सरकार है जो न झुकती है न डरती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इस देश को INDI गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं। इन्होंने देश के डिफेंस को पीछे रखा। वायु सेना कमजोर रहे इसके लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी। इन्होंने पूरी तात लगा दी कि देश में राफेल न आए। यहां हथियार न बने। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार देश ने 21 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट किया है। अब हम ब्रम्होस मिसाइल भी दे रहे हैं।

शर्मनाक! डेढ़ साल तक पोती का बलात्कार करता रहा दादा, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़ गए होश

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, बोले- 'जिस सीट से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं...'

कांग्रेस शासन में जंगलराज! BJP नेता के घर में घुसकर सरेआम कर दी 4 लोगों की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -