मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
Share:

मुंबई : एक बार फिर आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हमले की धमकी दी है। आतंकियों द्वारा मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आशय की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और खुफिया ऐजेंसियां सक्रिया हो गई हैं। मुंबई और देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई की सभी सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान समुद्री सीमा पर भी पहरा लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि होटल ताज और ओबेराॅय के साथ सीएसटी पर 26/11 के आतंकी हमले के तहत आतंकी समुंद्री रास्ते से भारत में दाखिल हुए थे।

मुंबई पुलिस जहां से धमकी दी गई है उस नंबर को ट्रेस कर रही है। दरअसल एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई में हमले की धमकी दी। फोन पर धमकी देने वाले ने शहर में तीन स्थलों पर बम लगाने की धमकी दी है। इस दौरान मुंबई पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां पर रेलवे स्टेशन, बसस्टेंड, सार्वजनिक क्षेत्र आदि में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में बम स्क्वाड की तैनाती की गई है। संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई पुलिस कई स्थानों पर जांच कर रही है। सुरक्षा जांच के लिए स्निफर डाॅग, मेटल डिटेक्टर आदि का सहारा लिया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -