करोड़ों कमाते हैं ये मशहूर सिंगर्स, दान देने में भी है नंबर 1
करोड़ों कमाते हैं ये मशहूर सिंगर्स, दान देने में भी है नंबर 1
Share:

हमारे जीवन में गानों का बड़ा ही अहम किरदार है, अगर गाने ना हो तो हमारी जिंदगी काफी बोरिंग हो सकती है। अच्छे से लेकर दर्दभरे गाने तक हम सभी सुनते हैं और कभी-कभी उन गानों को सुनकर हमें लगता है जैसे वो हमारे लिए ही बना है। जब हम खुश होते हैं तो ख़ुशी वाले गाने सुनते हैं और जब दर्द में होते हैं तो दर्दभरे। हम सभी की अपनी-अपनी पसंद है और हम उसी हिसाब से गानों का आनंद लेते हैं। किसी को पुराने जमाने के गाने अच्छे लगते हैं तो किसी को नए जमाने के। ऐसे में आज के समय में कई गायक हैं जो चर्चाओं में रहते हैं जैसे नेहा कक्क्ड़, जुबीन नौटियाल, गुरु रंधावा, बादशाह आदि। यह ऐसे गायक है जिनकी आवाज लोगों के दिलों में बस चुकी है और लोग इनकी आवाज में गाने सुनना बहुत पसंद करने लगे हैं। अब आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं उन गायकों से जो कमाई के मामले में आगे हैं और दान देने में भी पीछे नहीं रहते हैं। आइए मिलते हैं।

नेहा कक्क्ड़- बॉलीवुड में अपनी आवाज से छाने वाली नेहा कक्क्ड़ को आज कौन नहीं जानता। 'चल ले चले तुम्हे तारों के शहर में' इस गाने को गाने के बाद नेहा हर दिल में बस चुकीं हैं। खैर पहले भी उनका दबदबा कुछ कम नहीं था। नेहा ने अपने करियर में कई सुपरहिट सांग्स दिए हैं। इस लिस्ट में ओ साकी-साकी, गर्मी, दिलबर-दिलबर, तेरी आँखों में, गली-गली में फिरता है, आँखे मारे, कोकाकोला, मिले हो तुम हमको, याद पिया की आने लगी, कल्ला सोहना नहीं आदि शामिल है। यह सभी गाने सुपरहिट रहे हैं और इन्हे लोग बहुत प्यार देते हैं। यही वजह है कि आज नेहा सुपरहिट सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं। नेहा के इंस्टाग्राम पर 56.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं। नेहा एक गाना गाने के लिए 4 से 5 लाख रुपए लेती हैं। वैसे नेहा दान करने में भी पीछे नहीं है। अब तक वह अपनी कमाई का काफी हिस्सा दान कर चुकीं हैं। शो इंडियन आइडल में जज बनकर आने वाली नेहा शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट और शो में आने वाले आर्थिक तंगी झेल रहे स्टार्स तक को लाखों रुपए दान कर चुकीं हैं। नेहा ने यह दरियादिली एक बार नहीं बल्कि कई बार दिखाई है और उनकी इसी दरियादिली का हर कोई दीवाना है। 

 

जुबिन नौटियाल- आज जुबिन नौटियाल भी कम मशहूर नहीं है। अपनी दर्दभरी आवाज से जुबिन नौटियाल ने सभी के दिलों को जीत लिया है। कई गाने गाकर जुबिन नौटियाल ने लोगों को अपना दीवाना बनाया है। जुबिन नौटियाल के कई रोमांटिक और दर्दभरे गाने आपने सुने होंगे। इस लिस्ट में लूट गए, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, तुम ही आना, तारों के शहर में, अख लड़ जावे, दिल चाहते हो या जान चाहते हो, जिंदगी कुछ तो बता, मेरी आशिकी, किन्ना शोना, तुझे कितना चाहे और, लो सफर शुरू हो गया जैसे गाने शामिल है। इन सभी गानों में आपने जुबिन नौटियाल की आवाज सुनी होगी जो बहुत मशहूर हो चुकी है। जुबिन नौटियाल इंडियन आइडल शो में जीत पाने के लिए आए थे लेकिन वह कामयाब ना हो सके, हालाँकि उसी शो में उन्हें गेस्ट बनकर आते हुए देखा जा चुका है। वैसे जुबिन नौटियाल एक गाने के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं। जुबिन नौटियाल अपने गानों से आज लाखों दिलों को जीत चुके हैं और दान देने में भी वह पीछे नहीं रहते हैं। जुबिन नौटियाल ने अब तक अपनी कमाई के कई हिस्सों को दान दिया है। इसी साल फरवरी के महीने में हुई चमोली आपदा के लिए जुबिन नौटियाल ने 15 लाख की राशि मुख्यमंत्री को सौंपी थी। इसी तरह जुबिन नौटियाल आए दिन मदद का हाथ बढ़ाते हैं और अपनी मदद के चलते भी वह लाखों दिलों में बसते हैं।

 

ध्वनि भानुशाली -ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीता है। उनकी आवाज इतनी अधिक प्यारी है कि बच्चा भी उनका दीवाना है। ध्वनि ने काफी मेहनत के बाद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में यह नहीं सोचा था कि वह सुपरहिट हो जाएंगी लेकिन आज ध्वनि को हर कोई जानता है। ध्वनि आज के समय में बिलिनेयर बेबी के नाम से मशहूर हैं और इसकी वजह उनके एक गाने पर करोड़ों व्यूज है। ध्वनि के गानों के बारे में बात करें तो उन्होंने अब तक लेजा रे, वास्ते, दिलबर-दिलबर, मैं तेरी हूँ, साइको सैयां, बेख्याली, बेबी गर्ल, इशारे तेरे कँगने, रुला दिया, नचि-नचि जाए, तुम ही आना, हमसफ़र जैसे गाने गाए हैं। इन सभी गानों को ध्वनि के फैंस ने खूब प्यार दिया है। वैसे ध्वनि एक गाने के लिए  8 से 10 लाख रुपए लेती हैं, वहीं उनकी सालाना कमाई के बारे में बात करें तो कहा जाता है वह सालभर में 7 से 10 करोड़ रुपए तक कमा लेती हैं। वैसे ध्वनि दान करने में भी पीछे नहीं है। बीते साल ध्वनि ने अपने जन्मदिन पर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया को 55 हजार रुपये दान दिए थे। ध्वनि इस तरह दान देते रहती हैं।

 

बादशाह- अपने रैप से लोगों के दिलों को जीतने वाले बादशाह भी किसी से कम नहींहै। बादशाह ने अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आज बादशाह के लाखों फैंस हैं। आप देख सकते हैं उनको इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं। बादशाह ने अपनी आवाज से सभी को खुश किया है। बादशाह के गानों की लिस्ट में गर्मी, गेंदा फूल, कर गयी चुल्ल, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, पागल, डीजे वाले बाबू, बैड बॉय, आओ कभी हवेली पर, शहर की लड़की, तेरे नाल नचना शामिल है। इन सभी गानों से बादशाह ने लोगों के दिलों को जीता है। बादशाह एक गाने के लिए 20 लाख रुपए लेते हैं और अपने हर गाने को वह बड़ी शिद्दत से गाते हैं। वैसे बादशाह जितना कमाते हैं उतना ही दान देने में भी यकीन रखते हैं। बादशाह ने अब तक कई बार दान दिया है। बीते साल PM-CARES Fund के लिए बादशाह ने 25 लाख रुपए दान किये थे। इसके अलावा भी वह कई बार दान दे चुके हैं।

 

गुरु रंधावा- पंजाब से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी आवाज के दम पर छाने वाली गुरु ने भी लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आज गुरु के इंस्टाग्राम पर 25.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। गुरु ने अपने गानों से सभी को दीवाना बनाया है। पार्टी सांग से लेकर रोमांटिक सांग्स तक में गुरु ने अपनी आवाज दी है जो आप सभी ने सुनी ही होंगी। वैसे गुरु ने अब तक नाच मेरी रानी, बेबी गर्ल, मेहँदी वाले हाथ, हाई रेटेड गबरू, लाहौर, इश्क तेरा, पटोला, मोरनी बांके, सुरमा, यार मोड़ दो, सूट-सूट करदा, और प्यार करना है, मैं दीवाना तेरा जैसे गाने गाकर फैंस को दीवाना किया है। गुरु अपने एक गाने के लिए 10 से 12 लाख लेते हैं। वैसे उनकी पॉपुलरिटी इतनी है कि सालभर में उन्हें 10-20 गाने तो यूँ ही मिल जाते हैं। वैसे जितना गुरु कमाते हैं उतना ही दान करने में भी यकीन रखते हैं। बीते साल PM-CARES Fund के लिए गुरु ने 20 लाख रुपए दान किये थे। इसके अलावा भी उन्हें कई बार दान देते हुए देखा जा चुका है।

4 वर्षीय पाकिस्तानी बच्ची बनी सबसे कम उम्र की माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल

फैंस को बड़ा झटका: फिल्म में इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने किया इनकार

ईसाई धर्म अपनाने के लिए बीवी और ससुराल वाले करते थे मारपीट, थाने पहुंचा पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -