'बॉलीवुड में बस हिप्स और बू** पर फोकस रहता है', इस एक्ट्रेस के बयान पर भड़के लोग
'बॉलीवुड में बस हिप्स और बू** पर फोकस रहता है', इस एक्ट्रेस के बयान पर भड़के लोग
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी डंका बजता है। प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है तथा ग्लोबली दम दिखाया है। प्रियंका अंतिम बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई दी थीं, जिसे वर्ल्डवाइड पसंद किया गया था। हालांकि इस बीच प्रियंका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिस में वो भारतीय फिल्मों पर अपनी बात रख रही हैं तथा उनकी इस राय को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

दरअसल, रेडिट पर प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 2016 के एमी अवॉर्ड्स का है, जहां पर प्रियंका से एंकर भारतीय फिल्मों के बारे में पूछती है कि भारतीय फिल्मों के कुछ डांस मूव्स दिखाएं। इस पर प्रियंका बोलती हैं- 'भारतीय फिल्मों में हिप्स और बू*** पर फोकस होता है।' फिर प्रियंका डांस मूव्स करके दिखाती हैं।

प्रियंका के भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा बोलने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं तथा प्रियंका चोपड़ा जोनस को ट्रोल कर रहे। एक ने लिखा, 'हां वही सिनेमा, जहां तुम भी यही सब करती थीं और लोगों के आगे पीछे घूमती थीं।' एक ने लिखा, '2-4 हॉलीवुड फिल्में क्या कर लीं, भूल ही गईं कि कौन हैं, कहां से आई हैं।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

तेजस में पायलट के रोल में दिखेगी कंगना रनौत, जानिए कब होगी रिलीज?

नकली निकली शाहरुख खान के एक्सीडेंट की खबर, करीबी ने दी बड़ी खबर

रिलीज हुआ वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की बवाल का टीजर, इस अवतार में आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -