बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा कि, 'यह मेरा कर्त्तव्य है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मुझमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन में रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और BMC से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।'

अर्जुन के इस पोस्ट के बाद उनके सभी फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग आरंभ की थी। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने सेट से अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। अभी, फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। 

बता दें कि अभी तक फिल्म का नाम निर्धारित नहीं हुआ है। फिल्म के भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम सहित कई लोग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले बोनी कपूर का स्टाफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। हालांकि उनका पूरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित था और सबकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

????????

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

चंदन ड्रग स्कैंडल में बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय की पत्नी के भाई भी है शामिल

शिक्षक दिवस पर वाणी कपूर ने इन लोगों को किया याद

एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सामने आई कई बड़ी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -