स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आॅपरेशन के चलते गई आंखों की रोशनी
स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आॅपरेशन के चलते गई आंखों की रोशनी
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा में अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के महेशनगर क्षेत्र में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दरअसल इस शिविर में आंखों की जांच भी की गई। इसमें कुछ लोगों को मोतियाबिंद की परेशानी भी निकली। परेशानी सामने आने के बाद पीडि़तों को आॅपरेशन की सलाह दी गई। इसी दौरान एंनजीओ के माध्यम से आयोजित इस चिकित्सा शिविर में सर्जरी कर मोतियाबिंद का उपचार किए जाने की बात कही गई। महेशनगर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभावितों की आंखों का आॅपरेशन किया गया।

जब इनका आॅपरेशन बिगड़ गया तो रोगियों की आंखों से पट्टियां खोल दी गईं। इन लोगों द्वारा कुछ भी दिखाई न दिए जाने की शिकायत भी की गई। शिविर के आयोजकों ने हड़बड़ी में रोगियों को चंडीगढ़ के पीजीआई पहुंचाया। मोतियाबिंद से प्रभावितों का उपचार किया गया। मगर उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

हालांकि क्षेत्रीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पठानकोट और मोतियाबिंद के आॅपरेशन के बाद लोगों को दिखाई न देने की शिकायतें सामने आने के बाद राज्य में इस तरह का यह एक और मामला है। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट मंत्री विज का विधानसभा क्षेत्र है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -