सांसद साक्षी महाराज पर लगा जींस उतरवाने का आरोप
सांसद साक्षी महाराज पर लगा जींस उतरवाने का आरोप
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज पर एक लड़की की जींस उतरवाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सांसद साक्षी महाराज का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। दरअसल एक लड़की की चोट देखने के लिए साक्षी महाराज ने एक लड़की की जींस उतरवाने का आदेश दिया। भीड़ के सामने जब सांसद साक्षी महाराज ने इस लड़की की जींस उतरवाई तो लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान उनसे निवेदन किया गया कि कमरे में जाकर देख लीजिए।

दरअसल इस लड़की को पुलिस पिटाई में चोट लगी थी। मामले को लेकर पुलिस को धमकी देने का आरोप लगाया गया। सांसद साक्षी महाराज पर इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तो दूसरी ओर पुलिस पर भी धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है।

दरअसल साक्षी महाराज कह रहे थे कि भाजपा की सरकार आने पर सबकुछ बदल जाएगा। ऐसे में उन पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा लोगों को पीटे जाने का यह मामला एक भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह को कच्ची शराब के कारोबार के आरोप में पकड़ लिया गया था।

पुलिस इस कार्यकर्ता को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने मैदानसिंह के परिजन के साथ मारपीट की। जिस लड़की की जींस उतरवाने के आदेश दिए गए थे उसे भी  पुलिस पिटाई में चोट लगी थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -