920 स्थानों पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया एलान
920 स्थानों पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया एलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को 920 स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ यह खबर मिली है कि 292 स्थानों पर युवा संकल्प यात्राएं भी निकाली जाएंगी। मिली जानकरी के तहत इन आयोजनों की भाजयुमों द्वारा तैयारी जारी है। बीते शुक्रवार को युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे।पी।नड्डा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निदेर्शानुसार युवा मोर्चा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए युवा संकल्प यात्राओं एवं राष्ट्रगान के सामूहिक आयोजन करेगा।

इसी के साथ इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मोर्चा जन जागरूकता, स्वच्छता एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, 'स्वतंत्रता दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में 920 स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 7।50 बजे युवा मोर्चा कार्यकर्ता राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख चैराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले इन कार्यक्रमों से आमजन युवाओं को जोड़ने के लिए इनका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।'

इसके अलावा वैभव पंवार ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया है कि, 'वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लें साथ ही राष्ट्रगान गाकर उसे राष्ट्रगानडॉटइन पर अपलोड करें।' वैभव पंवार ने यह भी बताया है कि, 'आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में 15 से तीन दिवसीय युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है, कुल 292 युवा संकल्प यात्राएं निकलेंगी। यह यात्राएं युवा मैराथन या साइकिल यात्राओं के रूप में होंगी।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, '75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही ये यात्राएं 7।5 कि।मी। की होंगी। इस तरह प्रदेश में कुल 2190 कि.मी. लंबी युवा संकल्प यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। यह यात्राएं जहां आयोजित की जाएंगी, वहां युवा मोर्चा कार्यकर्ता स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कम से कम 75 पौधे भी रोपे जाएंगे।' इसी के साथ वैभव पंवार ने संकल्प यात्राओं के लिए की जा रही तैयारियों का भी ब्यौरा दिया, और विशेष तौर पर तैयार कराई गई टी-शर्ट को भी जारी किया।

MP: लड़की ने ठुकराया फेसबुक फ्रेंड का शादी का प्रपोजल, अगले दिन मोहल्ले में लगे गंदे पोस्टर

तालिबान आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी के घर लगा दी आग

हिमाचल प्रदेश में बढ़ी मुसीबतें, पहाड़ गिरने से रुका चेनाब नदी का बहाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -