MP में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, CM शिवराज बोले- 'किसी ने कल्पना नहीं की थी...'
MP में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, CM शिवराज बोले- 'किसी ने कल्पना नहीं की थी...'
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी अपने सरप्राइज फैसलों के लिए जानी जाती है। राज्यसभा चुनाव में भी यही देखने को मिला है, भाजपा ने मध्य प्रदेश से दो महिला नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने ओबीसी वर्ग से आने वाली कविता पाटीदार तथा अनुसूचित जाति से आने वाली सुमित्रा वाल्मीक को उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कर दिया। इस पहले दोनों ने राज्य भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस के चलते मुख्यमंत्री शिवराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के इस फैसले की खूब प्रशंसा की। 

वही राज्यसभा के लिए कविता पाटीदार एवं सुमित्रा वाल्मीक का चयन होने पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ''दोनों की दोनों सीट महिलाओं के लिये दी गई, इस प्रकार 100 प्रतिशत टिकट महिलाओं के हो गए। जिन्होंने जमीन पर काम किया पार्टी ने उन्हें अवसर दिया, कविता ने संगठन के काम लगी रही। सुमित्रा वाल्मीक 3 बार की पार्षद है। किसी ने कल्पना नहीं की थी, किन्तु पार्टी ने ऐसा कर दिखाया। सबसे निचले तपके की सुमित्रा वाल्मीक को राज्यसभा भेज रहे है। सही मायने में यह वाल्मीक समाज का सम्मान है। सही मायनों में यह दलितों का सम्मान है। इस के चलते राज्यसभा उम्मीदवार सुमित्रा वाल्मीक भावुक दिखाई दी।'' 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ''दोनों पार्टी की जमीनी कार्यकर्ता हैं, 365 दिन पार्टी के लिए काम करती हैं, ऐसे फैसले कही होते है तो बीजेपी में होते है। एक ओबीसी चेहरा तथा दूसरे दलित चेहरों को राज्यसभा भेजा जा रहा है। मैंने सुमित्रा वाल्मीक को फोन किया तो उन्होंने कहा क्या करना है। मैंने बोला कल फॉर्म भरना है। बीजेपी महिला हितेषी है। अच्छे कार्यकर्ता को अवसर प्राप्त होगा।

सत्येंद्र जैन केस: विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई हो तो एजेंसियों का दुरूपयोग.., ममता का केंद्र पर आरोप

'आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है..', अखिलेश के बयान पर योगी ने कसा करारा तंज

बैंक सखियों के अकाउंट में सीएम योगी ने ट्रांसफर किए 15 करोड़ रुपए, लाभार्थियों से किया संवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -