'2024 में नहीं जीतेगी भाजपा..', ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'2024 में नहीं जीतेगी भाजपा..', ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलेगा और दूसरे दल एकजुट होकर सरकार का गठन करेंगे। कोलकाता में शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देगी। 

TMC सुप्रीमो ने भाजपा पर देश के संस्थानों को बर्बाद करने का भी इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि जिनकी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी, वे देश का इतिहास फिर से लिखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा को 2024 में सत्ता से हटा दिया जाएगा। उन्हें हरा दिया जाएगा। मैं दृढ़तापूर्वक कहती हूं कि भाजपा को अकेले अपने दम पर बहुमत नहीं मिलेगा।' ममता ने आगे कहा कि भाजपा को बहुमत न मिलने की स्थिति में अन्य दल अगली सरकार बनाने के लिए एकसाथ आ जाएंगे।

ममता ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लोगों से आग्रह किया कि, 'भाजपा की कैद से मुक्त हो जाइए, 2024 में जनता की सरकार लाइए।' बनर्जी ने अनाज, दाल और आटा जैसे खाद्य पदार्थों के 25 किलो से कम वजन के सभी प्रकार के पैकेट पर GST लगाए जाने को भी जनविरोधी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि,  'जब भाजपा हर चीज, यहां तक कि दाल और दुग्ध पाउडर पर GST लगा रही है, तो लोग क्या खाएंगे। इस देश में गरीब कैसे जिएगा ?'

फ्री की रेवड़ी बांटने से पैदा होंगे श्रीलंका जैसे हालात ? केजरीवाल ने दिया जवाब

'जब भी भाजपा को लगता है कि जनता उससे नाराज़ है, तो वह गांधी परिवार को परेशान करती है'

हारने के बाद भी BJP के इस प्रत्याशी ने मनाया जमकर जश्न, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -