CM बघेल के ट्वीट पर BJP ने ली चुटकी, कहा- 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो...'
CM बघेल के ट्वीट पर BJP ने ली चुटकी, कहा- 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो...'
Share:

रायपुर: इस वर्ष के अंत तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा दांव चला है। पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। टीएस सिंहदेव को जैसे ही उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके साथ फोटो ट्वीट की, जिस पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने शायराना अंदाज में चुटकी ली है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए बधाई देते हुए लिखा- "हैं तैयार हम। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।" इसके साथ ही उन्होंने सिंहदेव के साथ अपनी मुस्कुराते हुए तस्वीर भी ट्वीट की। छत्तीसगढ़ भाजपा की तरफ से इस फोटो पर चुटकी लेते हुए इस ट्वीट को रीट्वीट किया गया।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, "तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, क्या गम है जिसको छुपा रहे हो!" भाजपा के इस ट्वीट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी कैसे शांत बैठ सकती थी। उसकी तरफ से भी इस ट्वीट का जवाब दिया गया है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने तंज कसते हुए टीएस सिंहदेव को बधाई दी है। रमन सिंह ने लिखा, "डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में। बाक़ी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई।" 

AIMIM नेता की दिग्विजय सिंह से मांग- 'कांग्रेस दफ्तर में हो बकरे की कुर्बानी'

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा फायदा

UCC पर मोदी सरकार को मिला बड़ा समर्थन, AAP ने कहा- 'समान नागरिक संहिता होना चाहिए...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -