BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, यहां देखें पूरी सूची
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, यहां देखें पूरी सूची
Share:

देहरादून: उत्तराखंड से हाल ही में एक खबर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के पश्चात् आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी का विधिवत ऐलान कर दिया। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला एवं युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 

महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री एवं 8 प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ-साथ उपाध्यक्ष पद पर भी परिवर्तन किया गया है। सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। 

वही नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में सम्मिलित किए जाने वाले हर चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली। इसके चलते गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

'हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं...', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

सोनाली फोगाट की मौत पर AAP नेता ने उठाए सवाल, की CBI जाँच की मांग

जब सबके सामने सोनाली फोगाट को सलमान खान ने लगाई थी जमकर लताड़, देंखे VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -