'केजरीवाल कट्टर बेईमान..', भाजपा ने कागज़ दिखाकर दिया सबूत, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'केजरीवाल कट्टर बेईमान..', भाजपा ने कागज़ दिखाकर दिया सबूत, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार शराब घोटाले को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर है। खासकर भाजपा, किसी भी कीमत पर इस मुद्दे को भुनाने से पीछे नहीं हटना चाहती। अब सोमवार को भाजपा नेताओं ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया पर निशाना साधा है। 

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आबकारी नीति लागू करने के लेकर पैनल ने जो सिफारिशें दी थी और केजरीवाल सरकार ने जिस नीति को लागू किया दोनों में बहुत फर्क था। पार्टी हेडक्वार्टर में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि, भ्रष्टाचार के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी यह साबित करती है कि वो एक कट्टर बेईमान हैं।' उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को जवाब नहीं दे रहे हैं। यही जनता केजरीवाल के घमंड को चकनाचूर करेगी।

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि, 'पहले हम लोगों ने उन्हें 24 घंटे का समय दिया था,  ताकि वो भ्रष्टाचार के आरोपों पर कुछ कहें। यदि वो कट्टर ईमानदार हैं, तो जो सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उसका वो जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। केवल एक ट्वीट सामने आया है, जिसका कोई मतलब नहीं है। दिल्ली में शराब नीति को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के इल्जामों पर हम जवाब देने के लिए केजरीवाल को एक बार फिर 24 घंटे का समय देते हैं।'

दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि AAP सरकार भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ रही है। उनका यह भी आरोप है कि नई आबकारी नीति को लेकर बनाए गए पैनल की सिफारिशों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया। जिस नीति को AAP सरकार ने लागू किया वो अलग थी। भाटिया ने एक कागज दिखाते हुए दावा किया कि पैनल ने जो सिफारिशें लागू की थीं, उसके अनुसार, रिटेल वेन्डिंग के लिए लॉटरी सिस्टम चुना गया था। शहर को 32 जोन में विभाजित किया गया था। किन्तु, केजरीवाल सरकार ने लॉटरी सिस्टम को फॉलो नहीं किया। इसके अलावा कुछ उद्योगपतियों को यह जोन दे दिए गए। 

VIDEO:सुनवाई से लौट रहा था आरोपी, पुलिस वैन में केक काटकर मनाया जन्मदिन

सुप्रीम कोर्ट से शाहनवाज़ हुसैन को बड़ी राहत, रेप केस में दर्ज नहीं होगी FIR

'घोटाले पर सवालों से क्यों भाग रहे केजरीवाल..', दिल्ली CM के घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -