गोवा में सरकार बनाने को तैयार भाजपा, 23 मार्च को शपथ ले सकते हैं प्रमोद सावंत
गोवा में सरकार बनाने को तैयार भाजपा, 23 मार्च को शपथ ले सकते हैं प्रमोद सावंत
Share:

पणजी: गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। खबर है कि भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च यानि बुधवार को रखा गया हैं। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा राज्य में 20 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने प्रमोद सावंत को ही सीएम के रूप में राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया है।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि, 'पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और उप पर्यवेक्षक एल मुरुगन बुधवार को गोवा पहुंचेंगे और उसी दिन भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। एक बार नेता चुने जाने के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।' बता दें कि 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही थी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया हैं कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन स्थित नवनिर्मित दरबार हॉल में रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि, 'शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल को लेकर शीघ्र फैसला लिया जाएगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में तोमर और मुरुगन भी शामिल हो सकते हैं।'

बता दें कि गोवा विधानसभा की 50 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा को बहुमत के लिए 21 सीटों की दरकार थी। हालांकि, पार्टी को स्वतंत्र MLA चंद्रकांत शेट्ये, एलेक्सियो रेजिनाल्डो लॉरेंसो और एंटोनियो वास ने पहले ही समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा पार्टी को एमजीपी MLA रामकृष्ण धवलिकर और जीत अरोलकर से भी समर्थन प्राप्त हुआ है।

क्या NDA में वापसी करेंगे ओमप्रकाश राजभर ? भाजपा नेताओं से मुलाकात पर सामने आया बयान

ममता बोलीं- बंगाल पुलिस को पेगासस बेचने आया था NSO, कंपनी कह चुकी है- केवल सरकारों को बेचते हैं

'ऐ मैडम बंधक बना लेंगे, ज्यादा होशियार मत बनो...', JMM विधायक ने दी महिला थानेदार को धमकी, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -