'हिजाब चाहिए तो मदरसे जाएं और शरिया चाहिए तो पाकिस्तान..', कर्नाटक विवाद पर भाजपा सांसद का बयान
'हिजाब चाहिए तो मदरसे जाएं और शरिया चाहिए तो पाकिस्तान..', कर्नाटक विवाद पर भाजपा सांसद का बयान
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक के उडुपी जिले के PU कॉलेज में हिजाब पहनने का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। अब मैसुरु से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने सूबे में सबके लिए एक समान नियमों को लागू करने के कर्नाटक सरकार के निर्णय का समर्थन किया है। हिजाब विवाद पर बयान देते हुए प्रताम सिम्हा ने कहा कि अगर अन्य समुदाय के स्टूडेंट्स नौकरी पाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में आते हैं, तो मुस्लिम छात्राएँ हिजाब पहनने के लिए कॉलेज आना चाहती हैं।

मुस्लिम छात्राओं की मानसिकता को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि, आप हिजाब, बुर्का, पायजामा या फिर टोपी, जो आपको पसंद हो वह पहन सकते हैं, मगर ऐसा आप मदरसे में जाकर कर सकते हैं। शिक्षा प्रणाली नियमों के मुताबिक चलती है, चाहे वह प्राइवेट संस्थान हों या फिर सरकारी संस्थान। हर स्टूडेंट का फर्ज है कि वह ड्रेस कोड के नियमों का पालन करे। उन्होंने कहा कि, यदि आप अभी भी शरिया कानून का पालन करने के इच्छुक हैं, तो हमने आपको 1947 में एक अलग देश पहले ही दे दिया है। आप भारत छोड़ सकते थे।

उन्होंने कहा कि अगर आप यहाँ रहना चाहते हैं तो आपको भारत के नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। देश को धार्मिक आधार पर बांटा गया था। तीन में से दो क्षेत्र एक ही समुदाय को दिए गए थे। आप तब उन मुल्कों में जा सकते थे। अभी आप लोग यहाँ क्यों हो? शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा और अन्य हिंदू त्योहारों को मनाने के मामले पर भाजपा सांसद ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान भारत अंग्रेजों का गुलाम नहीं है, यह आजाद भारत है। हिन्दू धर्म भारत का सबसे विशाल और मूल धार्मिक समूह है।

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

लोकसभा चुनावों में भाजपा पहली सीट जिताने वाले पूर्व सांसद जंगा रेड्डी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

मोदी सरकार ने कबूला - हमारी 38 हजार वर्ग KM जमीन पर चीन ने कब्ज़ा कर रखा है, लेकिन...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -