भाजपा ने कई सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हे मिला मौका
भाजपा ने कई सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हे मिला मौका
Share:

नई दिल्ली : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को मध्य प्रदेश के लिए तीन ओर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। धार से छतर सिंह दरबार, खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा और रतलाम से जीएस डामोर को टिकट दिया गया है। तीन नामों की घोषणा के साथ ही भाजपा अब तक 24 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पांच सीटों पर अभी घोषणा होना बाकी है। 

अगर अखिलेश सम्मान देते हैं, तो चुनाव बाद हो सकता है गठबंधन- शिवपाल यादव

इस बार इन्हे मिला मौका  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हरियाणा की बची दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से टिकट दिया गया है। टिकट मिलते ही बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह को राज्यसभा और मंत्री पद से इस्तीफा भेज दिया है। बता दें लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. 

नागरिकता विधेयक के कारण भाजपा से कट रहे असम के लोग, कांग्रेस को दे रहे वोट - रावत

इतने नामों का किया एलान 

जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपनी 20वीं सूची में 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी की 20वीं उम्मीदवारों की सूची में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने आज ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।

सीएम योगी पर हमलावर हुए अशोक गहलोत, कहा- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

बीजेपी से नहीं बनी बात, अब इस्तीफे की तैयारी में राजभर

जम्मू कश्मीर किसी की वसीयत नहीं, ये भारत का अभिन्न अंग- पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -