राहुल गांधी पर दर्ज होंगे 1 हज़ार राजद्रोह के केस, चीन प्रोपेगेंडा को हवा देने का आरोप
राहुल गांधी पर दर्ज होंगे 1 हज़ार राजद्रोह के केस, चीन प्रोपेगेंडा को हवा देने का आरोप
Share:

गुवाहाटी: असम के कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ करीब 1 हजार राजद्रोह के मामले दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। समाचार एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के आधार पर यह खबर दी है। यह मामला राहुल गाँधी के उस ट्वीट के विरोध में दर्ज करवाया जा रहा है, जिसमें उन्होंने हिंदुस्तान को गुजरात से शुरू करते हुए बंगाल पर खत्म बताया था। ANI द्वारा सूत्रों के आधार पर प्रकाशित खबर में बताया गया है कि भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वामपंथी चीन के उस दावे को सहमति दे दी है, जिसमें वो अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता है।

 

बता दें कि, राहुल गाँधी ने यह विवादित ट्वीट 10 फरवरी को किया था। उस ट्वीट में राहुल गाँधी ने लिखा था कि, 'हमारी यूनियन क्षमतावान है। हमारा यूनियन संस्कृति का है। हमारा यूनियन विविधता का है। हमारा यूनियन भाषा का है। हमारा यूनियन जनता का है। हमारा यूनियन राज्यों का है। कश्मीर से केरल तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत अपने तमाम रंगों के साथ सुंदर है। भारत की भावनाओं का अपमान मत करो।' इस ट्वीट के बाद त्रिपुरा के CM बिप्लब देब, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने इस पर आपत्ति जाहिर की थी। 

 

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के राज्यों को अपने ट्वीट में जगह नहीं दी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गाँधी ने पूर्वोत्तर राज्यों को नज़रअंदाज़ करना तब से शुरू कर दिया है, जब से चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर दावा ठोंका है।

 

जिस दिन राहुल गाँधी द्वारा यह विवादित ट्वीट किया गया था उसी दिन असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि, 'भारत एक यूनियन से कहीं आगे है। एक गौरवशाली राष्ट्र है। भारत को किसी टुकड़े- टुकड़े मानसिकता से नहीं ग्रसित किया जा सकता है। आपको राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रप्रेम से क्या समस्या है? और सुनो, बंगाल के बाहर हम पूर्वोत्तर में भी अस्तित्व में हैं।' इसी प्रकार बिरेन सिंह और बिप्लब कुमार देब ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर आपत्ति जताई थी। 

प्रियंका गाँधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर PM मोदी को घेरा

सीएम गहलोत बोले- अधिकारियों की वजह से कांग्रेस हार गई थी 2013 का विधानसभा चुनाव

'लोकतंत्र के लिए गैस चैम्बर बना बंगाल, खतरे में हिन्दू..', सुवेंदु अधिकारी का दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -