'शिवराज को 'मुख्यमंत्री' बताने में BJP के नेताओं को शर्म आ रही है', कमलनाथ ने बोला हमला
'शिवराज को 'मुख्यमंत्री' बताने में BJP के नेताओं को शर्म आ रही है', कमलनाथ ने बोला हमला
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने दावा किया है कि शिवराज सिंह चौहान को अपना सीएम चेहरा कहने में भारतीय जनता पार्टी को शर्म आ रही है। बृहस्पतिवार को कमलनाथ जबलपुर में उपस्थित थे तथा यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज भारतीय जनता पार्टी को यह कहने में शर्म आ रही है कि शिवराज सिंह चौहान आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके मुख्यमंत्री फेस होंगे। केंद्र से कई दिग्गज नेता यहां प्रचार के लिए आ रहे हैं किन्तु किसी ने नहीं कहा कि शिवराज सिंह चौहान उनके चेहरे हैं।'

आगे कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज हर वर्ग मुश्किल में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का झूठ का मशीन दोगुने रफ्तार से चल रहा है किन्तु लोग अब उनकी सच्चाई जान चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'अब भारतीय जनता पार्टी के पास चार चेहरे हैं। इनमें बनावटी भारतीय जनता पार्टी, मिलावटी भारतीय जनता पार्टी, दिखावटी भारतीय जनता पार्टी तथा सजावती भारतीय जनता पार्टी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को घोटालों की राजधानी बना दिया है। प्रतिदिन नया घोटाला सामने आ रहा है। प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार से पीड़ित है या फिर भ्रष्टाचार का प्रत्यक्षदर्शी है।

कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का DNA एंटी-लेबर और एंटी-फार्मर रहा है। सुरजेवाला ने कहा, 'सीएम चौहान तथा भारतीय जनता पार्टी ने पाटन की उपजाऊ जमीन को बर्बाद कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी का DNA एंटी-लेबर और एंटी-फार्मर है।' आज शंकराचार्य की 108 फीट लंबी का प्रतिमा का उद्घाटन किया गया है। हम इसका स्वागत करते हैं। किन्तु यह अच्छा होता यदि शिवराज सिंह चौहान शंकराचार्य की शिक्षा को भी मानते।' सुरेजवाला ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1 करोड़ बेरोजगार अब भी रोजगार की तलाश में हैं।

इंदौर में आज मनाया जा रहा नो-कार डे! कलेक्‍टर बस से तो महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यस्थल

डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया बरी, कांग्रेस ने दर्ज कराया था केस, पुलिस को भी पड़ी फटकार

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक के तमिल बहुल इलाकों में सुरक्षा सख्त, कांग्रेस सरकार को हिंसा की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -