देवेंद्र फडणवीस बोले- बिहार का भाग्य बदल देगा ये विधानसभा चुनाव
देवेंद्र फडणवीस बोले- बिहार का भाग्य बदल देगा ये विधानसभा चुनाव
Share:

मुंबई: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग आज शनिवार से आरंभ हो चुकी है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह चुनाव बिहार की किस्मत बदल देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी औऱ बिहार में NDA सरकार रही तो राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में NDA को तीन चौथाई सीटों पर जीत मिलने का दावा किया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए आह्वान किया कि हमारे कार्यकर्ता पत्थर से पानी निकालने वाले हैं।

फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि वे 25-26 अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसके बाद पार्टी जहां चाहे, वहां लगाए, हम काम करेंगे। हम एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिन रात मिहनत करेंगे। उन्होंने बिहार भाजपा के नेताओं से कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को जमीन तक ले जाने की आवश्यकता है। हमें भरोसा है हम काम करेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।

एक साथ आईं जम्मू कश्मीर की सभी पार्टियां, कहा- वापस लागू हो धारा 370

उत्तरप्रदेश विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक हो सकते है पास

सीएम योगी ने आप सांसद संजय सिंह को कहा नमूना, कांग्रेस-सपा पर भी साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -