मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के नेता मोहित कंबोज पर कलानगर जंक्शन के पास हमले की खबर सामने आ रही है। हमले के पीछे किसका हाथ है, इस सिलसिले में स्पष्ट खबर सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि मोहित कंबोज पर उस समय हमला किया गया जब वे अपने वाहन में थे। उनकी कार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकेर के आवास मातोश्री के पास खड़ी थी, इसी के चलते कुछ व्यक्तियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया।
आपको बता दें कि हाल ही में मोहित कंबोज ने मंदिर और ट्रस्टों को फ्री में लाउडस्पीकर वितरित किए थे तथा उनसे हनुमान चालीसा बजाने की अपील की थी। 14 अप्रैल को मोहित कंबोज ने घोषणा की थी कि पूरे देश के मंदिरों में फ्री लाउडस्पीकर लगवाएंगे। उन्होंने कहा है कि ये फ्री लाउडस्पीकर मंदिरों में लगवाकर प्रतिदिन देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन बजाएं तथा हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं।
साथ ही मोहित कंबोज ने इसे लेकर पूरे देश के मंदिर ट्रस्टों को चिट्ठी लिखी थी। उनकी तरफ से लिखी गई चिट्ठी में अतीत, विदेशियों के आक्रमण की वार्ता करते हुए भविष्य को लेकर सचेत रहने का आह्वान किया गया था। मोहित कंबोज ने हिंदुओं से जातिगत भावनाओं से ऊपर उठ एकजुट होने का आह्वान किया था।
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की आहट ! सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट
'यह कुकृत्य कांग्रेस की शवयात्रा निकालेगा...', अलवर में 300 वर्ष प्राचीन मंदिर तोड़े जाने पर भड़का VHP