'कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी', दिग्विजय सिंह ने लिया बड़ा फैसला
'कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी', दिग्विजय सिंह ने लिया बड़ा फैसला
Share:

भोपाल: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही नाइंसाफी एवं अत्याचार के निराकरण के लिए बैठक में वार्ता हुई। बैठक के पश्चात् दिग्विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। सभी केस मुफ्त में लड़े जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि तहसील न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक तक पार्टी लड़ाई लड़ेंगी। इसके लिए हर जिले में दो-दो वकील की नियुक्ति की गई है। उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। इसकी मॉनीटरिंग पूर्व एडवोकेट जनरल शंशाक शेखर करेंगे। अगर राज्य में कही भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ कोई झूठा मामला बनाया जाता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई आरम्भ की जाएगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा। 

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि सागर जिले का दौरा करके आया हूं। वहां पर छोटे-छोटे केस में कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई केस नहीं होता है तब भी 151 की कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 9 कांग्रेसियों पर जबरन के मामले थोपे गए है। कांग्रेस के व्यक्तियों पर जिला बदर के केस लगाए गए हैं। दिग्गी ने कहा कि अफसर ऊपर से दबाव होने की बात कहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से कार्रवाई करने वाले अफसरों को कांग्रेस न्यायालय में खड़ा करेगी। झूठे केस के प्रमाण के लिए पार्टी काम कर रही है। RTI एक्टिविस्ट को भी तैयार किया जा रहा है। 

साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि परिवर्तन संकल्प अभियान आरम्भ होने जा रहा है। दतिया, सुरखी, बदनावर में कमलनाथ की सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के सभी 40 प्रकोष्ठों को निचले स्तर पर ले जाने का काम जारी है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा किया है। सागर के एक बूथ पर 150 नाम यूपी के मतदाता के जोड़े गए थे। इस पर भी पार्टी काम कर रही है। 

अजित पवार के भाजपा से हाथ मिलाने पर क्या बोले संजय राउत और शरद पवार ?

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया बड़ा आव्हान

'बस समय का इंतज़ार, बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार..'- दिलीप घोष का बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -