प्रधानमंत्री बनने का सपना छोड़ दे केजरीवाल
प्रधानमंत्री बनने का सपना छोड़ दे केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर निर्णय सुनाए गए। इन निर्णयों में भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश से उनको सद्बुद्धी मिलेगी। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री बनने की लालसा को छोड़कर केजरीवाल को शहर विकास पर ध्यान देना चाहिए। इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अराजकता कर रही है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री को संवैधानिक विशेषज्ञ के माध्य से 25 दिन का क्रैश कोर्स करने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने की चाहत छोड़ देना चाहिए। उन्हें दिल्ली का ही विकास करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के विरूद्ध न्यायालय ने अपना फैसला दिया था और इसमें न्यायालय ने भी कहा था कि आप के नेताओं को आत्ममंथन की आवश्यकता है।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की आेर से सी.एन.जी. फिटनेस घोटाले और डी.डी.सी.ए. में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए गठित किए गए आयोगों को ‘गैर कानूनी’ करार दिया था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -