बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर भड़की BJP, नीतीश पर उठाए सवाल
बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर भड़की BJP, नीतीश पर उठाए सवाल
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के चार थाना इलाकों में दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों द्वारा 6 जगहों पर गोलीबारी किए जाने के पश्चात् कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा महागठबंधन सरकार पर हमलावर हो गई है। कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है।

बता दें कि मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एनएच 28 एवं एनएच 31 पर आधे दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनका अलग-अलग प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिले के एसपी योगेंद्र कुमार स्वयं बदमाशों को पकड़ने की इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं। बदमाशों ने सबसे अधिक तांडव तेघरा थाना क्षेत्र में मचाया है। अब इस गोलीबारी के पश्चात् भाजपा के तमाम नेता नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को खराब कानून-व्यवस्था के आधार पर घेरने में जुटे हुए हैं।

वही भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने हमला बोलते हुए कहा बेगूसराय में मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों ने 11 लोगों को गोली मारकर चोटिल कर दिया। बिहार के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। वहीं फायरिंग की इस घटना को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने ट्विटर पर लिखा, 'बिहार के बेगूसराय में खुलेआम गोलीबारी कर 10 लोगों को गोली मार देने की घटना प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था का परिचायक है। नीतीश जी, क्या यही जनता का राज है? जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जनता में दहशत व्याप्त है। वहीं भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महासचिव निखिल आनंद ने इसको लेकर ट्विटर पर नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, 'बेगूसराय में खुलेआम गोलीबारी कर 11 व्यक्तियों को गोली मारने की घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लगता है कि बिहार में कानून-व्यवस्था है ही नहीं, नई सरकार में शराब-खनन माफिया एवं आपराधिक गिरोहों को पूरी आजादी है। अपराधी निडर हैं और आम जनता डरी हुई है।'

नीतीश कुमार ने टोका तो भड़क गए मंत्री, दे डाली इस्तीफे की धमकी

'समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं...', शिवपाल यादव का आया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 10 नई ट्रेन चलेंगी- मंत्री उषा ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -