मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने तय किए CM के नाम, बैठक में लिया फैसला
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने तय किए CM के नाम, बैठक में लिया फैसला
Share:

नई दिल्ली: भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस प्रचंड विजय के पश्चात् अब सबको इन प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा ने इन तीनों प्रदेशों के लिए मुख्यमंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। कल शाम की बैठक में ये फैसला लिया गया है। हालांकि भाजपा ने अभी तक इन नामों का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 163, राजस्थान में 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं कांग्रेस को तीनों ही प्रदेशों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

मध्य प्रदेश में जीत के पश्चात् शिवराज सिंह चौहान के सीएम बने रहने की संभावना है। क्योंकि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। 2023 में, शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा, जो 2006 से उनका गढ़ रहा है। राजस्थान में महंत बालकनाथ एवं वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। दोनों ही नेताओं की इस चुनाव में बहुत चर्चा रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नाम की भी यहां पर चर्चा हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का नाम ख़बरों में है। वह फिर से मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि ये तो समय ही बताएगा कि भारतीय जनता पार्टी इन प्रदेशों में किसे मौका देगी। 

बता दें कि रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद एक बैठक हुई थी। इस बैठक में तीनों प्रदेशों के सीएम के नामों पर चर्चा की गई थी। कहा जा रहा है कि नाम तय हो गए हैं। हालांकि अभी तीनों प्रदेशों के प्रभारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस रोर्ट के पश्चात् ही नामों की घोषणा की जाएगी, मगर इतना तय है कि भारतीय जनता पार्टी  इस फैसले में आगामी लोकसभा चुनाव का भी ख्याल रखेगी। 

बिहार से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, जमीन विवाद के चलते 5 लोगों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

कांग्रेस हाईकमान की पहली पसंद रेवंत रेड्डी, तेलंगाना CM के रूप में कल ले सकते हैं शपथ

'चिप वाली किसी भी मशीन को..', दिग्विजय सिंह ने EVM को दिया चुनावी हार का दोष, सुप्रीम कोर्ट से की भावुक अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -