भाजपा-बसपा में होती है गंदी भाषा की राजनीति
भाजपा-बसपा में होती है गंदी भाषा की राजनीति
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश में निष्कासित उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बीएसपी ने प्रदर्शन किया था। मगर इस प्रदर्शन को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उनका कहना था कि भाजपा और बसपा गंदी भाषा बोलने की राजनीति कर रहे हैं। दोनों में ही होड़ लगी हुई है।

भाजपा नेता द्वारा कहा गया कि उनका कहना गलत था मगर बीएसपी वालों ने भाजपा से भी गंदी भाषा की है। उनका कहना था कि भाजपा ने गलत कहा मगर इसका अइर्थ यह नहीं कि बसपा कार्यकर्ता भी बदले में कुछ कहने लगें। अखिलेश यादव का कहना था कि यह बात सही है कि बसपा में पैसे के बदले टिकट मिलता है, जो भी बीएसपी से निकल रहे हैं इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह के मामले में बीएसपी नेताओं ने जो प्रदर्शन किया उसमें मंच से अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। अदब के इस शहर में बसपा नेताओं ने क्या कहा। महिलाओं का सम्मान भी होना चाहिए। आखिर रक्षा बंधन पर्व पर भाजपा के कार्यकर्ता बुआ जी से माफी मांग लें। ऐसे में उन्हें बुआ बोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राखी बांध दो इससे माफी मिल जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -