आज हुआ था देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्म, जानिए उनके बारे में ख़ास बातें
आज हुआ था देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्म, जानिए उनके बारे में ख़ास बातें
Share:

नई दिल्ली:  28 दिसम्बर 1952 को जन्मे अरुण जेटली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता हैं. वे वर्तमान समय में भारत का वित्त मंत्रालय सँभालते हैं. साथ ही वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केंद्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पद पर भी रह चुके हैं. अरुण जेटली के पिता एक वकील थे, जेटली ने अपनी पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की है.

जानिए ऐसा क्या हुआ की पति ने लगा ली फांसी

उन्होंने 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद 1977 में अरुण जेटली ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की. एक छात्र के रूप में अपने कैरियर के दौरान, उन्होंने अकादमिक और पाठ्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सम्मानों को हासिल किया है. 

हमारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बंगाल के लिए सम्मान- ममता बनर्जी

अरुण जेटली को भारतीय जनता पार्टी का एक बेहद सुलझा हुआ और दिग्गज नेता माना जाता है.  वित्त मंत्री के रुप में अरुण जेटली ने जीएसटी जैसे रिफॉर्म भी देश को दिए. हांलाकि जीएसटी को लेकर की बार विपक्ष केंद्र सरकार और अरुण जेटली पर हमला कर चुका है, किन्तु जेटली हमेशा अपने बचाव में जीएसटी को सही करार देते आए हैं, उनका कहना है कि जीएसटी का लाभ लम्बे समय में देखने को मिलेगा.

खबरें और भी:-

यहां मनाया जायेगा 26वां अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव, देश भर से आएंगे खास ऊंट

मनरेगा में मांगे जा रहे युवाओं से आवेदन, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष

उत्तराखंड : शुरू हुई 2020 राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -