यहां मनाया जायेगा 26वां अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव, देश भर से आएंगे खास ऊंट
यहां मनाया जायेगा 26वां अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव, देश भर से आएंगे खास ऊंट
Share:

जयपुर : पुरे विश्व में सिर्फ जयपुर में मनाया जाने वाला 26वां अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव यहां 12 व 13 जनवरी को होगा। इस ऊंट उत्सव में देश विदेश के सैलानी कई तरह की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हैं। अतिरिक्त जिला अधिकारी  ने बताया कि इस उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऊंट उत्सव के मुख्य आयोजन स्थल डॉ.करणीसिंह स्टेडियम होगा। स्टेडियम में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र तथा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा इस प्रदर्शनी के माध्यम से ऊंट व ऊंट उत्पादों को प्रस्तुत किया जाएगा। 

यहां समंदर खुद आता है शिवलिंग का जलाभिषेक करने, जानिए अनोखा रहस्य

सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश 

जानकारी के मुताबिक आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की जा रही है। नगर विकास न्यास को सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर रौशनी करने तथा नगर निगम को शहर के सभी प्रमुख मार्गों, पर्यटक स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

ज़मीन के नीचे आने लगी आवाज़ें, खोद कर देखा तो हैरान रह गए सभी

पेंटिग्स का होगा प्रर्दशन 

प्राप्त जानकारी अनुसार इस बीच 6 से 13 जनवरी को यहां डिस्कवरिंग रशिया 2019 प्रदर्शनी का आयोजन लक्ष्मी निवास पैलेस में किया जाएगा। इसमें रूस की विरासत पर रूसी कलाकारों द्वारा बनायी गई पेंटिग्स का प्रर्दशन किया जाएगा।जानकारी के बता दे पुरे विश्व में सिर्फ जयपुर में ही ऊंट उत्सव मनाया जाता है.

बहुत ही खतरनाक है साउथ अफ्रीका का ये आइलैंड, होते हैं भयानक काम

यहां चिकन से भी महंगा बिक रहा है चूहे का मांस, जानिए क्यों

4 मंजिले इस रहस्यमयी कुएं से हमेशा आती है रोशनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -